Home
/
Unlabelled
/
सुरक्षित हो अभिनन्दन की भारत वापसी ,पाक पीएम इमरान खान लाहौर में मौजूद रहकर कर रहे थे मॉनिटरिंग , पाक की रिपोर्ट
सुरक्षित हो अभिनन्दन की भारत वापसी ,पाक पीएम इमरान खान लाहौर में मौजूद रहकर कर रहे थे मॉनिटरिंग , पाक की रिपोर्ट

2 मार्च 2019 ।।
भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनन्दन वर्धमान का सकुशल भारत वापसी सुनिश्चित करने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान खुद लाहौर में मौजूद थे. पाकिस्तान के आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इमरान खान शुक्रवार दोपहर लाहौर पहुंचे थे. इसके कुछ घंटों बाद एयरफोर्स के पायलट अभिनंदन को इस्लामाबाद से बाघा बॉर्डर पर लाया गया ।
पाक सरकार से जुड़े एक अधिकारिक सूत्र ने बताया, 'इमरान खान के लाहौर आने का प्रमुख कारण यह सुनिश्चित करना था कि विंग कमांडर अभिनंदन को बिना किसी रुकावट के बीएसएफ के सुपुर्द किया जा सके.' उन्होंने बताया कि अपनी लाहौर यात्रा के दौरान इमरान खान ने पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुज़दर और राज्यपाल चौधरी सरवर से मुलाकात की. उन दोनों ने भारतीय पायलट को रिहा करने के फैसले का स्वागत किया ।
बुज़दर ने कहा, 'इमरान खान के इस कदम से साबित होता है कि पाकिस्तान शांति प्रिय देश है और अपने पड़ोसी मुल्कों खासकर हिन्दुस्तान के साथ शांतिपूर्ण रिश्ते चाहता है.' उन्होंने कहा कि इस कदम से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने में मदद मिलेगी.
सूत्रों ने साथ ही बताया कि इमरान खान लाहौर में तब तक रुके रहे, जब तक अभिनंदन सकुशल अपने देश लौट नहीं आए. इसके बाद ही वह इस्लामाबाद रवाना हुए.
बता दें कि 27 फरवरी को विंग कमांडर वर्धमान ने पाकिस्तानी एयरफोर्स के लड़ाकू विमान F-16 को मार गिराया था. हालांकि इस दौरान उनका मिग-21 विमान भी पाकिस्तानी एयरफोर्स की फायरिंग की चपेट में आ गया. वर्धमान ने वक्त रहते खुद को इजेक्ट किया और पैराशूट के सहारे जमीन पर पहुंचे. हालांकि बदकिस्मती से वह पाकिस्तान सीमा के अंदर पहुंच गए, जहां पाकिस्तान सेना ने उन्हें पकड़ लिया था ।
सूत्रों ने साथ ही बताया कि इमरान खान लाहौर में तब तक रुके रहे, जब तक अभिनंदन सकुशल अपने देश लौट नहीं आए. इसके बाद ही वह इस्लामाबाद रवाना हुए.
बता दें कि 27 फरवरी को विंग कमांडर वर्धमान ने पाकिस्तानी एयरफोर्स के लड़ाकू विमान F-16 को मार गिराया था. हालांकि इस दौरान उनका मिग-21 विमान भी पाकिस्तानी एयरफोर्स की फायरिंग की चपेट में आ गया. वर्धमान ने वक्त रहते खुद को इजेक्ट किया और पैराशूट के सहारे जमीन पर पहुंचे. हालांकि बदकिस्मती से वह पाकिस्तान सीमा के अंदर पहुंच गए, जहां पाकिस्तान सेना ने उन्हें पकड़ लिया था ।
सुरक्षित हो अभिनन्दन की भारत वापसी ,पाक पीएम इमरान खान लाहौर में मौजूद रहकर कर रहे थे मॉनिटरिंग , पाक की रिपोर्ट
Reviewed by बलिया एक्सप्रेस
on
March 02, 2019
Rating: 5
Reviewed by बलिया एक्सप्रेस
on
March 02, 2019
Rating: 5