Breaking News

बलिया से बड़ी खबर : हाई स्कूल की पांच और इंटर के तीन विषयो की परीक्षाएं निरस्त , पांच स्कुलो की परीक्षाएं हुई निरस्त

बलिया से बड़ी खबर : हाई स्कूल की पांच और इंटर के तीन विषयो की परीक्षाएं निरस्त , पांच स्कुलो की परीक्षाएं हुई निरस्त

बलिया 2 मार्च 2019 ।। नकल के खेल पर माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी इलाहाबाद सख्त रुख अख्तियार कर लिया है । बलिया में जिन विद्यालयों पर नकल कराने की कार्यवाई की गई है उनके यहां के उस दिन की परीक्षाओं को निरस्त करके दूसरी तिथियां घोषित की है । लीलाधर इंटर कालेज पालचंद्रहा बलिया की 12 फरवरी को हुई हाई स्कूल की हिंदी , 14 फरवरी को हुई अंग्रेजी की ,16 फरवरी को हुई हाई स्कूल गणित की परीक्षा ,23 फरवरी को हाई स्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षाएं निरस्त कर दी गयी है । वही प्रभावती बलिराम
इंटर कालेज सरया डिहू भगत बलिया पर 25 फरवरी को हुई इंटर की गणित की परीक्षा निरस्त कर दी गयी है । मुहम्मद मुनीर मुस्लिम इंटर कालेज हथौड़ी की 14 फरवरी को हुई हाई स्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा , पहलवान बाबा जीतन सिंह इंटर कालेज हजौली की 15 फरवरी को हुई इंटर रसायन विज्ञान की परीक्षा , नरहरि बाबा इंटर कालेज कर्ण छपरा बैरिया पर हुई 21 फरवरी को हुई इंटर नागरिक शास्त्र की परीक्षाएं निरस्त कर दी गयी है ।
निरस्त हुई हाई स्कूल हिंदी की परीक्षा अब 8 मार्च को , अंग्रेजी की परीक्षा 9 मार्च को ,गणित की परीक्षा 11 मार्च को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 12 मार्च 2019 को सम्पन्न होगी । वही इंटर गणित की परीक्षा 8 मार्च को , रसायन विज्ञान की परीक्षा 8 मार्च को और नागरिक शास्त्र की परीक्षा 8 मार्च को 2 बजे से 5.15 बजे तक सम्पन्न होगी । बोर्ड की इस कार्यवाई से नकल माफियाओ में हड़कम्प मचा हुआ है ।