Breaking News

सिकंदरपुर बलिया : महाशिवरात्रि पर महायज्ञ का आयोजन ,यज्ञ पूर्व कठौड़ा में निकली भव्य कलश यात्रा

महाशिवरात्रि पर महायज्ञ का आयोजन ,यज्ञ पूर्व कठौड़ा में निकली भव्य कलश यात्रा

सिकंदरपुर बलिया 3 मार्च 2019 ।। क्षेत्र के कठौड़ा गांव में महाशिवरात्रि के अवसर पर महायज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसका आज शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ ।सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु घाघरा तट पहुंचकर कलश में पवित्र जल लेकर बोल बम , ऊँ नमः शिवाय , आदि भोले शिव शंकर के नारों को लगाते हुए नियत स्थान कठौड़ा शिव मंदिर पर पहुंचे। कलश यात्रा में गांव तथा क्षेत्र के सैकड़ों नर नारियों ने हिस्सा लिया। बता दे कि प्रत्येक महाशिवरात्रि के दिन इस मंदिर पर तीन दिनों तक भगवान भोलेनाथ का विविध तरीको से श्रृंगार करने के बाद रुद्राभिषेक किया जाता है । वही तीन दिनों तक श्रीराम कथा और भजन कीर्तन का भी आयोजन  होता है , जिसके श्रवण के लिये हजारो लोग प्रतिदिन एकत्रित होते है । यह सिलसिला दो दशकों से चल रहा है ।इस दौरान क्षेत्र विधायक संजय यादव, प्रत्युष द्विवेदी, मारकंडे शर्मा, अजय द्विवेदी आदि मौजूद रहे।