Breaking News

हम पान खाने गुमटी पर गाड़ी रोकते हैं तो जुट जाती है इतनी भीड़ ,कहकर लालू ने किया संकल्प रैली पर कटाक्ष


3 मार्च 2019 ।।


बिहार की राजधानी पटना स्थित गांधी मैदान में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्प रैली पर राजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने तंज कस है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हम पान खाने अगर गुमटी पर गाड़ी रोक देते हैं तो इतनी भीड़ इकट्ठा हो जाती है ।राजद सुप्रीमो ने साथ ही कहा कि नरेंद्र मोदी, नीतीश और पासवान जी ने महीनों जोर लगा कर, सरकारी तंत्र का उपयोग कर, गांधी मैदान में उतनी भीड़ जुटाई है, जितनी हम पान खाने के लिए अगर गुमटी पर गाड़ी रोक देते है तो इकट्ठा हो जाती है. साथ ही उन्होंने कहा कि 'जाओ रे मर्दों, और जतन करो, कैमरा थोड़ा और ज़ूम करवाओ'.