Breaking News

देवरिया : क्या सत्ताधारी दल का सदस्य होने से यातायात नियमो में मिलती है छूट ? आम जन को बिना हेलमेट पर चालान ,सत्ताधारी दल को सलाम,क्या यही है यातायात नियम का फरमान

क्या सत्ताधारी दल का सदस्य होने से यातायात नियमो में मिलती है छूट ? आम जन को बिना हेलमेट पर चालान ,सत्ताधारी दल को सलाम,क्या यही है  यातायात नियम का फरमान
अब तो पत्रकारिता पर भी उठने लगे सवाल ---- ?
कुलदीपक पाठक की रिपोर्ट





देवरिया 3 मार्च 2019 ।। जनपद  मे  बीजेपी का निकला था  बाइक जुलूस ---विना हेलमेट शहर से लेकर गांव तक सरकार की योजनाओं को गिनाया नेताओं ने लेकिन यातायात के नियमों को ताक पर रखकर शहर से लेकर गांव तक चलाई मोटरसाइकिल रैली, भाजपा के आम कार्यकर्ता से लेकर विधायक ने नहीं किया नियम का पालन और बिना हेलमेट निकाल दिए रैली देवरिया में विधायक ,प्रवक्ता,  के साथ ही पार्टी के कई पदाधिकारी बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल पर सवार नजर आए । लेकिन किसी सिपाही और पुलिस के आला अधिकारी ने इनको रोकने की जहमत नहीं उठाई , वही शहर में बाइक रैली बिना हेलमेट के सवार कार्यकर्ता और पदाधिकारी आराम से पूरे शहर में घूमते हुए नजर आए। आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही देवरिया महोत्सव में यातायात के नियमों के लिए काफी लोगों को जागरूक किया गया था और लोगों में हेलमेट भी बांटे गए थे लेकिन इसके बाद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं और आप तस्वीर के माध्यम से देख सकते हैं कि खुद जिम्मेदार लोग ही हेलमेट लगाना उचित नहीं समझते हैं। अब तो लोगो मे चर्चा लोगो मे हो रही है कि भईया सत्ताधारी दल के लिये नियम कानून नही होते है , यह होते है सिर्फ आम नागरिको के लिये ? कल निकली बाइक रैली की खास बात गौर करने वाली यह है कि सभी चौराहों से यह रैली निकलती है और किसी भी आला अधिकारी ने लोगों पर कार्रवाई करने की जहमत भी नहीं उठाई। अब सवाल यह उठता है कि क्या सत्ताधारी दल के कार्यकर्ताओं और नेताओं पर कार्यवाही करने के लिए अलग से कोई अधिकारी नियुक्त करना पड़ेगा या इन पर भी यही अधिकारी कार्रवाई करेंगे और करेंगे तो कब--?