Breaking News

जाने सीएम योगी ने गोरखपुर में किसानों को क्या दी सौगात !

  सीएम ने दी किसानो को सौगात 
ए कुमार की रिपोर्ट


गोरखपुर 2 मार्च 2019 ।।

एंकर – दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगा कर लोगों समस्याओं को सुना, और उन्हें आश्वासन भी दिया । इसके बाद तकरीबन साढ़े 10 बजे सीएम योगी और केन्द्रीय मंत्री राधे मोहन सिंह पीपीगंज पहुचे, जहां पर सीएम योगी और कृषि मंत्री राधामोहन ने  पूर्वांचल किसान मेले का लोकार्पण किया ।

वीओ - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर 1 मार्च की देर रात गोरखपुर पहुंचे । जिसके बाद उन्होंने मंडल और जिला स्तरीय अधिकारियों से विकास कार्यों की जानकारी ली ।
गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में ही 'जनता दरबार' लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी । इसके बाद सीएम योगी आदित्‍यनाथ और कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने  महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र चौकमाफी के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया । इस भवन को 1.44 करोड़ की लागत से बनाया गया है । इसके साथ ही उनके द्वारा पूर्वांचल किसान मेला और कृषि विज्ञान प्रदर्शनी का भी शुभारंभ भी किया गया किया । इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि यह केंद्र पूर्वांचल के किसानों की समृद्धि के नए द्वार खोलेगा, यहां किसानों को उन्नत फसलों के उत्पादन के साथ कृषि के क्षेत्र में वैज्ञानिक शोध, उन्नत बीज, उन्नत कृषि यंत्र एवं प्रदेश एवं केंद्र सरकार की किसानों के लिए संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी । सीएम योगी ने कृषि विज्ञान केन्द्र के लिए प्रयास करने वाले सभी महानुभावों को धन्यवाद देते हुए कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र आम लोगों के जीवन में बड़ा परिवर्तन लाने का एक माध्यम है । सीएम योगी ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने किसानों के लिए अगर इमानदारी से प्रयास किया होता, तो हमारा किसान कर्ज के बोझ तले दब कर आत्महत्या करने के लिए मजबूर न होता ।

वीओ - पूर्व की सरकारों के द्वारा अपने स्वार्थ के चलते किसानों को शासन की किसी योजना का लाभ नहीं दिया गया ।  केन्द्र सरकार द्वारा दिए गए 20 कृषि विज्ञान केन्द्र के लिए पूर्व की सरकारों द्वारा जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई और इस कार्यक्रम को जानबूझकर लटका दिया गया, ताकि किसानों को इसका फायदा ना मिल सके । सीएम योगी ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही पीएम किसान योजना का जिक्र करते हुए कहा कि पहली बार देश में किसी सरकार ने किसानों को 6 हजार रुपए सालाना देने की योजना बनाई है, इस पैसे से किसान अपनी खेती के लिए आवश्यक खाद और बीज की जरूरतों को पूरा कर पाएगा अब उसे किसी के आगे हांथ फैलाने नहीं पड़ेंगे।उत्तर प्रदेश के 2 करोड़ 14 लाख किसान इस योजना से लाभान्वित होंगे । उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी द्वारा चलाई जा रही सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को यूपी सरकार ने पूरी तत्परता के साथ लागू किया है ताकि किसानों के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन लाया जा सके । इस प्रकार हम पीएम मोदी द्वारा किसानों की आय को 2022 तक दुगुना करने के लक्ष्य को निश्चित तौर पर पूरा कर सकेंगे । इस मौके पर उन्होंने किसानों को खेती के साथ जुड़े अन्य कार्यों जैसे चिप्स आदि के उत्पादन जैसे कार्यों के लिए भी प्रेरित किया ताकि उनकी आय में बढ़ोत्तरी हो सके, सीएम योगी ने किसान केंद्रों से संबंधित सभी लोगों एवम् वैज्ञानिकों से अपील की कि किसानों को समय पर उनकी मिट्टी की जांच करके बताया जाए और उनका soil health card भी बनाया जाए ताकि वो आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति कर सके ।

बाईट – योगी आदित्यनाथ (मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश)