Home
/
Unlabelled
/
भारतीय एयर स्ट्राइक में तबाह हुआ जैश का ट्रेनिंग कैंप : अजहर मसूद के भाई के ट्यूट से हुआ खुलासा
भारतीय एयर स्ट्राइक में तबाह हुआ जैश का ट्रेनिंग कैंप : अजहर मसूद के भाई के ट्यूट से हुआ खुलासा

3 मार्च 2019 ।।
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के भाई अम्मार का एक ऑडियो सामने आया है जिसमें उसने माना है कि उसके ठिकाने पर भारतीय वायुसेना ने हमला किया था. ऑडियो में वह कह रहा है कि वायुसेना ने उस जगह पर बम गिराए जहां जैश आतंकियो को ट्रेनिंग देता था. यहा ऑडियो पाकिस्तान से निष्कासित पत्रकार ताहा सिद्दीकी ने ट्वीट किया है, हालांकि इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं किया गया हैै ।
उसने माना कि भारत ने किसी एजेंसी की बिल्डिंग पर हमला नहीं किया या किसी एजेंसी के मुख्यालय पर हमला नहीं किया बल्कि भारत ने उस जगह को निशाना बनाया जहां एजेंसी के लोग आ कर मीटिंग करते थे. ऑडियो के मुताबिक, इस कैम्प में युवाओं को जिहाद की ट्रेनिंग मिलती थी.
इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस कैम्प में ट्रेनिंग के बाद ही आतंकी कश्मीर का रुख करते थे. माना जा रहा है कि यहां फिदायीन हमलावरों की भी ट्रेनिंग कराई जाती थी. इस ऑडियो में लोगों को भारत के लड़ाकू विमानों के हमले की आड़ में जिहाद के लिए उकसाया जा रहा है.
पाकिस्तान से निष्कासित पत्रकार ताहा सिद्दीकी ने भी इस ऑडियो को पोस्ट किया है.
बता दें पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने सीमा पार छुपे बैठे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी. वायुसेना के विमानों ने नियंत्रण रेखा के पार आतंकी कैंप्स पर करीब 1000 किलोग्राम के बम बरसाए थे. ऐसा कहा जा रहा है कि इस हमले में करीब 200-300 आतंकियों की मौत हो गई. हालांकि सरकार ने इस संबंध में कोई आंकड़े जारी नहीं किया है ।
भारतीय एयर स्ट्राइक में तबाह हुआ जैश का ट्रेनिंग कैंप : अजहर मसूद के भाई के ट्यूट से हुआ खुलासा
Reviewed by बलिया एक्सप्रेस
on
March 03, 2019
Rating: 5
Reviewed by बलिया एक्सप्रेस
on
March 03, 2019
Rating: 5

