Breaking News

बोले पीएम मोदी : अब अभिनन्दन का अर्थ ही बदल जाएगा




2 मार्च 2019 ।।

भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान की वापसी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह भारत की कूटनीतिक जीत है. दिल्ली में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'हिंदुस्तान जो भी करता है, दुनिया उसे गौर से देखती है. बीते कुछ दिनों जो हुआ उससे संस्कृत का शब्द 'अभिनंदन' का मतलब अब बदल गया है.'

'Construction Technology India 2019' में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'भारत की ताकत है कि वो डिक्शनरी के शब्दों का अर्थ बदल देता है. कभी अभिनंदन का अर्थ होता था congratulations (बधाई) और अब अभिनंदन अर्थ ही बदल जाएगा.' ।

बता दें शुक्रवार रात पाकिस्तान ने वाघा बॉर्डर पर अभिनंदन को भारत को सौंपा. इस मौके पर वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उनके माता-पिता वाघा बॉर्डर पर मौजूद थे. इसके साथ-साथ कई दूसरे लोग भी अभिनंदन के स्वागत के लिए वाघा बॉर्डर पर मौजूद रहे. लोग ढोल बजाकर और तिरंगा लहराकर देश के वीर को सम्मान दिया और भारत माता की जय के नारे लगाए ।

भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तान के F-16 विमान को निशाना बनाने के बाद विंग कमांडर अभिनंदन का मिग-21 बुधवार को क्रैश हो गया था. उन्हें पैराशूट के जरिए इजेक्ट होना पड़ा. वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में चले गए थे. जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें हिरासत में ले लिया था ।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके अभिनंदन वर्तमान का देश वापसी पर स्वागत किया था. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "घर में आपका स्वागत है विंग कमांडर अभिनंदन! राष्ट्र को आपके अनुकरणीय साहस पर गर्व है. हमारे सुरक्षा बल 130 करोड़ भारतीयों के लिए प्रेरणा हैं. वन्दे मातरम!" ।