Breaking News

प्रयागराज- राज्यपाल और सीएम ने कुम्भ के सफल आयोजन पर मातहतों को किया सम्मानित

प्रयागराज-  राज्यपाल और सीएम ने कुम्भ के सफल आयोजन पर मातहतों को किया सम्मानित
ए कुमार की रिपोर्ट

प्रयागराज 6 मार्च 2019 ।। प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री राम नाइक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भव्य और सफल कुम्भ के आयोजन के लिये इससे जुड़े मंत्रियों , अधिकारियों और कर्मियों को मंगलवार को सम्मानित किया है । महामहिम राज्यपाल और सीएम ने मंत्रियों व अधिकारियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये सम्मानित किया । सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से DGP ओपी सिंह , प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी रहे । इनके साथ ही अन्य तमाम अधिकारियों को राज्यपाल और CM ने सम्मानित किया ।