Breaking News

लखनऊ से खुशखबरी :पीजीआई में आज 134 बेड के नए वार्ड का होगा उद्घाटन , मंत्री आशुतोष टंडन करेंगे उद्घाटन

लखनऊ से खुशखबरी :पीजीआई में आज 134 बेड के नए वार्ड का होगा उद्घाटन  , मंत्री आशुतोष टंडन करेंगे उद्घाटन
ए कुमार की रिपोर्ट

लखनऊ 6 मार्च 2019 ।। प्रदेश के लिये खुशखबरी का आज का दिन है । प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन आज पीजीआई में 134 बेड के नए वार्ड का उद्घाटन करेंगे । यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे पीजीआई में सम्पन्न होगा । इसके साथ ही पीजीआई को आज नयी सेवायें, सोलर पावर प्लांट, सीटी स्कैन मशीनें और वीआइपी गेस्ट हॉउस की सुविधा की भी सौगात श्री टंडन देंगे ।