Breaking News

देवरिया के कार्यक्रम में सीएम की सुरक्षा में हुई भारी चूक , मंच के पास घूमता रहा कुत्ता , नही पड़ी जिम्मेदारों की नजर



 देवरिया के कार्यक्रम में सीएम की सुरक्षा में हुई भारी चूक , मंच के पास घूमता रहा कुत्ता , नही पड़ी जिम्मेदारों की नजर
भगवान शिव की पूजा अर्चना के बाद सीएम योगी ने 71 करोड़ की 43 परियोजनाओं का किया शिलान्यास/ लोकार्पण , लाभार्थियों को बांटे सर्टिफिकेट
कुलदीपक पाठक की रिपोर्ट









देवरिया 4 मार्च 2019 ।। 
 जनपद के ग्राम मेंदी पट्टी में जहां सीएम योगी कार्य क्रम में पात्र लोगों को प्रशस्ति पत्र बांट रहे थे। वहीं कड़ी सुरक्षा में बीच सीएम योगी के मंच के पास एक कुत्ता घुम रहा था जिसपर किसी जिम्मेदार की नजर नहीं पड़ी और कुत्ता मंच के पास घुमता रहा ।अब इसे सुरक्षा कहा जाए या सीएम की सुरक्षा में सेंध वीडियो में आसानी से देखा जा सकता है। आपको बता दें कि  इस कार्यक्रम में कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे सभी को बकायदा कार्ड भी जारी किया कि बिना इजाजत के परिंदा भी पर ना मार पाए । लेकिन ये कुत्ता इतनी कड़ी सुरक्षा के बाद भी मंच के पास पहुंच गया। ऐसे में देश मे हो रही आतंकी घटनाओं के वावजूद जिम्मेदारों को क्या इस कुत्ते से कोई खतरा महसूस नही हुआ जबकि आतंकी किसी भी चीज का प्रयोग कर सकते है ।


  सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत दुनिया की तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं और ताकतों वाले देशों में एक होगा। कांग्रेस की सरकार में भारत दुनिया की ग्यारहवीं नंबर की अर्थव्यवस्था वाला देश था, लेकिन नरेन्द्र मोदी के पांच साल के कार्यकाल में भारत विश्व की छठवीं अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। उक्त बातें देवरिया जनपद के ग्राम मेदीपट्टी में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कही।उन्होंने कहा कि आतंकवादी प्यार की भाषा नहीं समझते हैं इसीलिए भारतीय सैनिकों ने शिव ताडंव किया।
बता दे कि मुख्यमंत्री योगी देवरिया जनपद के  ग्राम मेदीपट्टी  में नर्मदेश्वर  मंदिर के कार्यक्रम में पहुंचे थे।  मुख्यमंत्री ने  मंदिर में पूजा की और 71 करोड़ की लागत की 43 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। उन्होंने महाशिवरात्रि की शुभकामना देते हुए मंच से हर हर महादेव के नारे लगवाए ।कहा कि देश  में जब कांग्रेस की सरकार थी तो भारत दुनिया की ग्यारहवीं अर्थव्यवस्था था। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में  अथक प्रयास से आज भारत दुनिया की छठवीं अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने नरेन्द्र मोदी के पांच साल तक और देश का प्रधानमंत्री बने रहने का विश्वास जताते हुए कहा कि उन पांच वर्षो में भारत दुनिया के तीन बड़ी अर्थव्यवस्था व तीन बड़ी ताकत वाले देशों में एक रहेगा। यह कार्य  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश करेगा।
उन्होंने त्रिपुरासुर नामक राक्षस पर किए शिव तांडव का उदाहरण देते हुए कहा कि  हमारे सैनिकों ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से तांडव मचाया । उन्होंने कहा कि आतंकवादी प्यार की भाषा नहीं समझते हैं। सर्जिकल स्ट्राइक में मारे गए बहुत से आतंकवादियों के बारे में पाकिस्तान छिपा रहा है। पाकिस्तान की हालत यह हो गई कि उससे न तो निगलते बन रहा है और न उगलते बन रहा है।