Breaking News

राफेल की फाइल गायब होने पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर कसा तंज , कहा इनका नया जुमला " गायब हो गया "

राफेल की फाइल गायब होने पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर कसा तंज , कहा इनका नया जुमला " गायब हो गया "
ए कुमार की रिपोर्ट

नईदिल्ली 7 मार्च 2019 ।।

Rafale Deal कांग्रेस और भाजपा राफेल सौदे पर आमने-सामने हैं। इस बीच सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को मोदी सरकार ने माना कि रक्षा मंत्रालय से राफेल सौदे से जुड़े कुछ अहम दस्‍तावेज चोरी हो गए थे जो कि अखबार ने अपनी रिपोर्ट में छापे में हैं। इसके बाद से ही मोदी सरकार इस मुद्दे पर बैकफुट पर नजर आ रही है। ऐसे में कांग्रेस को एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला करने का मौका मिल गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोर्चा संभाल लिया है। राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि राफेल से जुड़ी फाइलें आखिर कहां गायब हो गई है।

राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि राफेल से जुड़ी फाइलें आखिर कहां गायब हो गई है। उन्‍होंने कहा, 'इस समय देश की सभी संस्‍थाएं बस ये कोशिश कर रही हैं कि चौकीदार को कैसे बचाया जाए। एक नई लाइन निकली है 'गायब हो गया', 2 करोड़ युवाओं को रोजगार गायब हो गया, किसानों को सही दाम, डोकलाम गायब हो गया, जीएसटी से फायदा गायब हो गया, राफेल की फाइलें भी गायब हो गईं।'