Breaking News

गोरखपुर से बड़ी खबर : झंगहा में हुआ दर्दनाक हादसा, बच्ची समेत चार की मौत , तीन का मौके पर ही टूटा दम

 गोरखपुर से बड़ी खबर :

 झंगहा में हुआ दर्दनाक हादसा, बच्ची समेत चार की मौत, तीन ने मौके पर ही तोड़े दम
ए कुमार की रिपोर्ट






गोरखपुर 7 मार्च 2019 ।।झंगहा क्षेत्र के दुबियारी पुल के पास ट्रक से तीन गाड़ियों के टकराने से भीषण दुर्घटना होने के समाचार है । इस घटना में गाड़ियों के बीच बाइक सवार तीन लोगों  की फंसने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई , वही एक बच्ची अस्पताल में इलाज के दौरान मौत होने की खबर है । हादसे के बाद लोगो ने सड़क जाम कर दिया । घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस किसी तरह समझा बुझाकर सड़क पर से जाम को हटवाया। घटना रात 7 बजे की है। बताया जाता है कि झंगहा क्षेत्र के दुबियारी पुल के पास ट्रक से तीन गाड़िया टकरा गयी। गुरूवार शाम 7 बजे  गुलहरिया के अमरा निवासी सुभाष अपनी पत्नी दौपदी और दामाद रामराज व पोती  बरखा के साथ मोटर साइकिल से झंगहा की तरफ जा रहे थे कि अचानक उनकी गाड़ी ट्रक की चपेट में आ गयी जहाँ सुभाष 55 वर्ष ,उनकी पत्नी द्रोपदी 52 वर्ष और दामाद 32 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी । मौके पर पहुँची पुलिस ने 7 वर्षीय उनकी नतिनी बरखा को जिला अस्पताल इलाज़ के लिए भिजवाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत होने की खबर है।