गोरखपुर सांसद प्रवीण निषाद ने समर्थको संग सीएम आवास(गोरखनाथ मंदिर) की तरफ किया कूँच , पुलिस से हुई झड़प , गिरफ्तार होने की मिल रही है सूचना

ए कुमार की रिपोर्ट
गोरखपुर 7 मार्च 2019 ।।
आरक्षण की मांग को लेकर निषाद पार्टी के लोगो ने गोरखनाथ मन्दिर सीएम आवास के लिए आज कूच किया । अपनी मांगों को लेकर निषाद पार्टी के लोग आज हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत गोरखनाथ मंदिर स्थित सीएम आवास जाने की कोशिश कर रहे थे ।जिसे रोकने पर पुलिस और निषाद पार्टी कार्यकर्ता में झड़प हो गयी , जिसके बाद पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग किये जाने की खबर मिल रही है । इस कूच का नेतृत्व कर रहे सांसद प्रवीण निषाद को ऐतिहातन पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लिये जाने की भी खबर है । श्री निषाद को पुलिस लाइन में रखने की सूचना पर समर्थक भी पुलिस लाइन की तरफ जा रहे है । स्थिति तनाव पूर्ण है और दुबारा पुलिस और प्रदर्शन कारियो से झड़प होने से इंकार नही किया जा सकता है । सांसद की गिरफ्तारी की सूचना से सपा कार्यकर्त्ता भी पुलिस लाइन पहुंच सकते है ।