Breaking News

वाराणसी : सीएम योगी ने की पीएम के दौरे की समीक्षा, बोले- बापू के 1916 में काशी विश्वनाथ मंदिर के विस्तार के देखे गये सपने को पूरा करने आ रहे है पीएम मोदी, एयर स्ट्राइक से विश्व में भारत की बनी मजबूत पहचान


वाराणसी : सीएम योगी ने की पीएम के दौरे की समीक्षा, बोले- बापू के 1916 में काशी विश्वनाथ मंदिर के विस्तार के देखे गये सपने को पूरा करने आ रहे है पीएम मोदी ,एयर स्ट्राइक से विश्व में भारत की बनी मजबूत पहचान 
ए कुमार

वाराणसी 7 मार्च 2019 ।।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ मार्च को प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को देर रात तक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद वह बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने भी पहुंचे।योगी ने कहा कि महात्मा गांधी ने विश्वनाथ मंदिर के विस्तार के बारे में सन् 1916 में ही सोचा था। लेकिन, विस्तार होने में 100 वर्ष लग गए। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर आज 100 वर्ष बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में धरातल पर आ रहा है।दर्शन करने के बाद योगी ने कहा कि शिव का एक रूप घर में मंगलकारी और दूसरा रूप दुश्मन के लिये तांडवकारी भी है। जैसे एयरफोर्स ने आतंकवादियों के घर में घुसकर रौद्र रूप दिखाया। यह पीएम का नेतृत्व ही है। यह नया भारत है,जो दुश्मन की आंख में मिलाने की क्षमता रखता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की इच्छा शक्ति की वजह से ही एयर स्ट्राइक संभव हो पायी। इससे दुनियाभर में भारत की एक मजबूत पहचान बनी है। 
सीएम योगी अदित्यनाथ मंदिर परिसर में चल रहे कॉरिडोर के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। बता दे कि 8 मार्च को पीएम मोदी कॉरिडोर भूमि पूजन करेंगे। इस दौरान योगी ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया कि पीएम के कार्यक्रमों की तैयारियों और उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई चूक नहीं होनी चाहिए।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आठ मार्च को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का शिलान्यास और पं. दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल सभागार में आयोजित आजीविका मिशन योजनान्तर्गत लाभार्थी महिलाओं से वार्तालाप करेंगे। मोदी यहां महिलाओं के द्वारा तैयार उत्पाद को भी देखेंगे।