देवरिया : 9 दिवसीय श्रीराम कथा सोमवार से ,मन्नू जी महाराज सुनाएंगे कथा
9 दिवसीय श्रीराम कथा सोमवार से ,मन्नू जी महाराज सुनाएंगे कथा
कुलदीपक पाठक
देवरिया 3 मार्च 2019 ।। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनपद के चकिया चौराहा पूर्वांचल पब्लिक स्कूल निकट आगामी 4 मार्च दिन सोमवार से अखिल ब्रह्मांड नायक श्री रामचंद्र व जगत जननी माता जानकी के कृपा हेतु और श्री राम कथा के अनन्य श्रोता श्री हनुमान जी के सानिध्य में नौ दिवसीय भव्य श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है । जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर है । जिसमें प्रसिद्ध कथा वाचक मन्नू जी महाराज वह उनके साथी राम के भक्तों को संगीतमय कथा का रसपान कराएंगे। राम भक्त समय से पहुंचकर कथा का रसपान करें और अपने जीवन को सफल बनाएं। आयोजन मंडल की अध्यक्ष जानकी देवी ने बताया कि कथा के दौरान सभी कूपन धारी श्रोताओं को अंग वस्त्र के साथ ही उपहार भी दिया जाएगा।