Breaking News

बलिया बिग ब्रेकिंग : सपा नेताओं ने सीएम का पुतला फूंक कर अखिलेश यादव को रोके जाने पर जताया उग्र विरोध

बलिया बिग ब्रेकिंग :
सपा नेताओं ने सीएम का पुतला फूंक कर अखिलेश यादव को रोके जाने पर जताया उग्र विरोध
शशिकुमार की रिपोर्ट






बलिया 12 फरवरी 2019 ।। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव को इलाहाबाद जाने से लखनऊ एयरपोर्ट पर प्रशासन द्वारा रोके जाने से बलिया के सपा कार्यकर्त्ताओ में जबरदस्त उबाल देखा गया । जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव के नेतृत्व में पूर्व मंत्री नारद राय , पूर्व विधायक मंजू सिंह , सदर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी व पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्पा, वरिष्ठ सपा नेता जमाल आलम , मृत्युंजय तिवारी उर्फ बबलू तिवारी आदि कई दर्जन सपा कार्यकर्त्ताओ ने सपा कार्यालय से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए टीडी कालेज चौराहे पर पहुंच कर सड़क जाम कर दिया । अपने संबोधनों में सपा नेताओं ने अखिलेश यादव को रोके जाने को तानाशाही फरमान बताते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । सीएम के पुतले में आग लगाते वक्त शहर कोतवाल शशिमौली पांडेय व सिविल लाइन्स चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह और सपा कार्यकर्त्ताओ के बीच पुतले को लेने के लिये जमकर छीनाझपटी हुई । संघर्षो के बाद सपा कार्यकर्त्ताओ ने आंशिक रूप से ही सही पुतले को आग लगाने में सफलता प्राप्त कर ही ली । पुतला दहन के बाद सभी लोग नगर मजिस्ट्रेट के कार्यालय पहुंच कर यूपी सरकार को बर्खास्त करने वाला राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा और वापस चले गये ।

नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते सपा नेतागण

टीडी कालेज चौराहे पर धरना देते सपा कार्यकर्ता






पुतले के लिये पुलिस और सपा कार्यकर्त्ताओ में छीनाझपटी