बलिया से बड़ी खबर : भारत के लोगो को आतंकवाद मुक्त होने के लिये राष्ट्र को हिन्दू राष्ट्र घोषित होने तक करना होगा इंतजार : सुरेंद्र सिंह भाजपा विधायक
भारत के लोगो को आतंकवाद मुक्त होने के लिये राष्ट्र को हिन्दू राष्ट्र घोषित होने तक करना होगा इंतजार : सुरेंद्र सिंह भाजपा विधायक
शशि कुमार की रिपोर्ट
बलिया 26 फरवरी 2019 ।।
देश और जम्मू कश्मीर में आतंकवाद समाप्त करने का फार्मूला बलिया जनपद के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने ढूंढ लिया है । इनकी माने तो देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित हो जाने दीजिये सभी समस्याएं अपने आप दूर हो जाएंगी । जम्मू कश्मीर के पुलवामा में भारतीय सेना पर आतंकी हमले में शहीद जवानों और आतंकवाद पर बलिया से बी जे पी बैरिया बिधायक ने दिया बड़ा बयान कहा...वहां रहने वाले लोगो, राज नेता फारुक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ़्ती को पाकिस्तान परस्त बताते हुए कहा -वहां की पुलिस भी आतंकवादियो से मिली हुई है । इस लिये जम्मू कश्मीर से स्थानीय पुलिस को हटा कर राष्ट्रीय पुलिस का गठन कर वहां तैनात किया जाना चाहिये । जम्मू कश्मीर में आतंकवाद नेहरू और उनके परिवार और पिछली कमजोर सरकारों के कारण है । कहा कि जम्मू कश्मीर से आतंकवाद उसी दिन समाप्त हो जाएगा जिस दिन भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित हो जाएगा क्योकि आजादी के बाद जिस दिन धर्म के नाम पर देश का बंटवारा हुआ था तो जब पाकिस्तान मुस्लिम राष्ट्र बना तो स्वतः भारत हिन्दू राष्ट्र हो गया । इसको कानूनी रूप से घोषित करना बाकी है । जिस दिन ऐसा हुआ जम्मू कश्मीर से आतंकवाद खत्म हो जायेगा । देश मे चल रही आतंकी गतिविधियों के लिये पूर्व पीएम नेहरू जी की लचर नीतियों और गांधी परिवार की विदेशी मानसिकता को ठहराया है ।
वही जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने पर बोले ये कोई बच्चो की कहानी नही है आर्टिकल 370 हटाना । लोक सभा राज्य सभा में पूर्ण बहुमत के बाद प्रस्ताव पारित होते ही भारत हिन्दू राष्ट्र हो जायेगा और आतंकवाद ख़त्म हो जायेगा । वही पुलवामा मे जवानों पर आतंकी हमले के बाद मोदी जे के द्वारा लिए गए निर्णय को उचित समय बताया ।
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सेना पर आतंकवादी हमले में 44 जवानों के शहीद होने के बाद मोदी के द्वारा दिये जवानों को खुली छुट के निर्णय को बताया उचित निर्णय। अब सवाल यह उठता है कि क्या जब तक देश मे कोई बड़ी घटना न हो तो उचित निर्णय नही लिया जा सकता ? अर्थात देश के प्रति उचित निर्णय लेने के लिए बीजेपी करती है बड़ी घटना का इन्तेजार ?


