बलिया से बड़ी खबर : बलिया की यूपी बोर्ड की कापियां गाजीपुर में लिखी जाते समय पकड़ायी ,लगभग 4 लोगो के साथ 15 मोटरसाइकिल, 1 चारपहिया वाहन और 40 किलो गाजा भी बरामद

मधुसूदन सिंह
बलिया 26 फरवरी 2019 ।। बलिया के नकल माफियाओ ने एक बार फिर बलिया के डीआईओएस और जिला प्रशासन की तमाम बंदिशों और कड़ाइयो को धत्ता बताते हुए अपने नेटवर्क को पड़ोसी जनपदों तक फैलाकर अपने रसूख को दर्शाने का काम किया है । जी हां , बलिया जनपद की बोर्ड की कापियां अब पड़ोसी जनपदों में लिखी जा रही है और बाद में बंडलों में शामिल कर दी जाती है । सोमवार को गाजीपुर जनपद के एक मकान से बलिया जनपद के रामदेव हरदेव इण्टर कालेज तिलहरा रसड़ा की 40 कापियां हल करते समय कासिमाबाद और बलेसर पुलिस की संयुक्त कार्यवाई में पकड़ाई है । मौके से लगभग 4 लोगो को कापियों संग गिरफ्तार किया गया है वही लगभग 20 से 25 लोग अपनी अपनी बाइको को छोड़कर फरार हो गये है । पुलिस ने इस मकान से 15 मोटरसाइकिलें , एक कार और 40 किलो गाजा भी बरामद किया है । इस संबंध में डीआईओएस बलिया भाष्कर मिश्र से बात की गयी तो उनका कहना था कि इस घटना की जानकारी मुझे रात को ही मिल गयी है । गाजीपुर से एफआईआर दर्ज होने की कापी के मिलते ही मेरे द्वारा भी रसड़ा के सम्बन्धित विद्यालय के केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी ।
वैसे डीआईओएस बलिया चाहे लाख दांवे करे कि नकल रोक दी गयी है , नकल माफियाओ द्वारा रोज अलग अलग रणनीति अपनाकर नकल कराने की कोशिश करना , कही न कही बलिया जिला प्रशासन खासकर शिक्षा विभाग के आकाओ की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह तो लगा ही रहे है ।