Breaking News

तीन आतंकवादियों में से दो थे पाकिस्तानी नागरिक: जम्मू-कश्मीर पुलिस

तीन आतंकवादियों में से दो थे पाकिस्तानी नागरिक: जम्मू-कश्मीर पुलिस

जम्मू कश्मीर 25 फरवरी 2019 ।।
जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकवादियों में से दो पाकिस्तानी नागरिक थे। ये दोनों पाकिस्तानी नागरिक आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के शीर्ष कमांडर थे और आतंकवाद की कई घटनाओं के सिलसिले में वांछित थे।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान कुलगाम के शिंगनपुरा निवासी रकीब अहमद शेख और पाकिस्तानी नागरिक वलीद और नुमान के रूप में हुई है। मुठभेड़ स्थल से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।