कृष्णा घाटी में बटालियन हेडक्वार्टर था पाक के निशाने पर
भारत और पाकिस्तान में तनावपूर्ण माहौल के बीच बड़ी खबर आई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने कृष्णा घाटी स्थित बटालियन हेडक्वार्टर पर निशाना साधने की कोशिश की. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने नियारी सप्लाई और सैन्य ठिकानों पर निशाना लगाने की कोशिश की हालांकि वह इसमें सफल नहीं हो पाया. पाकिस्तानी वायुसेना ने 4 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की.
बता दें पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को दावा किया कि उसने पाकिस्तानी एयर स्पेस में घुसे दो भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया और एक पायलट को गिरफ्तार किया है. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट में दावा किया कि एक विमान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर, जबकि दूसरा विमान जम्मू कश्मीर में क्रैश किया है. हालांकि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि हमारा कोई भी लापता नहीं है ।

वहीं नियंत्रण रेखा से सटे राजौरी के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों को भारतीय वायुसेना ने खदेड़ दिया था. नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी जेट्स के घुसते ही इंडियन एयरफोर्स ने कार्रवाई की और उन्हें भागने पर मजबूर कर दिया. पीटीआई की खबर के मुताबिक पाकिस्तान के जेट्स ने वापस जाते हुए बम भी बरसाए थे ।