Breaking News

बलिया : कन्हैया हरिपुरी भोजपुरी गौरव सम्मान से सम्मानित

कन्हैया हरिपुरी  भोजपुरी गौरव सम्मान से सम्मानित 

बलिया 27 फरवरी 2019 ।।
 पूर्वांचल के लोकप्रिय लोकगीत एवं भजन गायक कन्हैया उपाध्याय हरिपुरी ग्राम हरिपुर  गडवार निवासी को पूर्वांचल एकता मंच द्वारका नई दिल्ली द्वारा दादा देव मेला ग्राउंड में आयोजित 11 वा विश्व भोजपुरी सम्मेलन में भोजपुरी लोक गौरव के सम्मान से राष्ट्रीय एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवजी सिंह  के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया गया ।इसके पूर्व भी कन्हैया को संस्कार भारती से  कलाश्री सम्मान, मां भारती सम्मान, नेहरू युवा केंद्र बलिया द्वारा जिला का सर्वश्रेष्ठ गायक, जिला युवा पुरस्कार सहित सरकारी गैर सरकारी  संस्थाओं द्वारा आयोजित  मंच से  सम्मानित व हुआ पुरस्कृत किया जा चुका है ।
एक भेट में श्री हरिपुरी ने भोजपुरी की दुर्दशा के लिए राजनेताओं को ही दोषी ठहराया।कन्हैया ने बताया कि भोजपुरी को बोलने वाले देश विदेशो मे 20 करोड़ लोग हैं।  मगर अफ़सोस, आज तक इसे आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया जा सका और नहीं इसकी कोई लिपि बनी। जबकि मैथिली बोलने वाले 8 करोड़ , ब्रज भाषा बोलने वाले 2 करोड़ ही लोग हैं और इसे  भाषा का दर्जा मिल गया है। मारीशस में भी 5 जून 2011 को भोजपुरी  बोली को भाषा का दर्जा मिल गया है ।जबकि 20 करोड़ बोली जाने वाली भोजपुरी बोली को  भारत मे आज तक भाषा का दर्जा नहीं मिला। प्रधानमंत्री से लेकर गृह मंत्री तक पूर्वांचल क्षेत्र भोजपुरी भाषी  क्षेत्र से ही चुनकर संसद तक गए हैं। मगर अफसोस है की भोजपुरी भाषा को अब तक आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया जा सकता आवश्यकता है एक बहुत बड़ा जन आंदोलन की।