गोरखपुर/देवरिया : पाक पर कार्यवाई से शहीदों के परिजनों में खुशी की लहर
पाक पर कार्यवाई से शहीदों के परिजनों में खुशी की लहर
ए कुमार की रिपोर्ट
गोरखपुर/देवरिया 27 फरवरी 2019 ।।
14 फरवरी को पुलवामा में फिदायीन हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे ।आज देर रात भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्यवाही की जिसको लेकर पूरे देश मे खुशी की लहर दौड़ गयी है।वही शाहिद के परिवार में भी खुशी का माहौल है।
ए कुमार की रिपोर्ट
गोरखपुर/देवरिया 27 फरवरी 2019 ।।
14 फरवरी को पुलवामा में फिदायीन हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे ।आज देर रात भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्यवाही की जिसको लेकर पूरे देश मे खुशी की लहर दौड़ गयी है।वही शाहिद के परिवार में भी खुशी का माहौल है।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के भटनी क्षेत्र का छपिया जयदेव जहा के रहने वाले विजय कुमार मौर्य पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हो गए । इस हमले में 40 सैनिक शहीद हुए थे । इसके बाद लगातार लोग पाकिस्तान पर कार्यवाही की मांग कर रहे थे । आज जैसे ही लोगो को मालूम चला कि भारतीय वायुसेना द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है । जिसके बाद शहीद परिवार में खुशी का माहौल है । उनका कहना था कि कार्यवाही से हम संतुष्ट है , इसके साथ ही और कार्यवाही होनी चाहिए ताकि आतंकवाद खत्म हो जाय ।
शहीद की पत्नी विजयलक्ष्मी का कहना है कि आज जब हमने सुबह यह खबर सुनी तो मेरे दिल को सुकून पहुंचा हम चाहते हैं कि हमारी सेना और भी बड़ी कार्यवाही करें और ऐसे नापाक लोगों को साफ करें। हम सेना को बहुत बधाई देते हैं।
वही शहीद के पिता रामायण मौर्य का कहना था कि इस कार्यवाही से थोड़ा सकून जरूर मिला है।हम चाहते है।इससे बड़ी कार्यवाही हो जिससे पाकिस्तान में त्राहि त्राहि मच जाए।
शहीद के बड़े भाई अशोक कुमार ने कहा कि हम सरकार और भारतीय वायु सेना के फैसले से काफी संतुष्ट हैं। हमें आज काफी तसल्ली मिली और इस कार्यवाही से खुशी भी हो रही है।

