बलिया से बड़ी खबर : नकल की खबर छापने पर अमर उजाला के पत्रकार पर जानलेवा हमला का प्रयास, दुकान से लुटे नगदी और समान

बलिया 27 फरवरी 2019 ।। पिछले 16 फरवरी को रसायन विज्ञान की परीक्षा में बाहर से हल की गयी कापियों को संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ राम शरण सिंह द्वारा पकड़े जाने की खबर प्रकाशित कराने वाले अमर उजाला के चिलकहर प्रतिनिधि कृष्ण कुमार उर्फ मुन्ना सिंह पर जानलेवा हमला करने की कोशिश दो बार की गयी है । पीड़ित पत्रकार मुन्ना सिंह ने गड़वार थाने में इस संबंध में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया है । मुन्ना सिंह ने अपनी तहरीर में बताया है कि इन्द्रासन सिंह इंटर कालेज पाह कुरेजी में 16 फरवरी 2019 को रसायन विज्ञान की परीक्षा में बाहर से लिखी गयी कापियों को संयुक्त शिक्षा निदेशक रामशरण सिंह ने पकड़ी थी और इस संबंध में स्थानीय थाने पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी , इसकी खबर हमारे अखबार में छपी थी । इसी से इस विद्यालय के लोग हम से खार खाकर आज सुबह पहले मुझको सफेद रंग की बोलेरो से जान से मारने की नीयत से चढ़ाना चाहा , जिससे मैं किसी तरह अपने आप को बचा पाया। वही दूसरी बात कट्टे से लैश होकर मेरे दुकान पर गाली देते हुए चढ़ आये, मैं भागकर ऊपर के कमरे में छिपकर अपनी जान बचायी । वही ये लोग मेरी दुकान के कैश बॉक्स से कैश और समान लूट कर चले गये । श्री सिंह ने दुर्गेश सिंह, चुन्नू सिंह आदि पर तहरीर दी है । पुलिस तहरीर लेकर जांच में जुट गयी है ।