बलिया में एसटीएफ ने किया नकल माफियाओ के गिरोह का पर्दाफाश , प्रधानाचार्य , डीआईओएस कार्यालय के दो कर्मचारी, संकलन केंद्र के कस्टोडियन समेत 10 गिरफ्तार ,विभिन्न विषयों की 198 उत्तर पुस्तिकाएं भी बरामद

बलिया 26 फरवरी 2019 ।।
उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदो में दिनांक 07.02.2019 से प्रारम्भ हुई बोर्ड परीक्षाओ मे अवैध वसूली के माध्यम से सामूहिक नकल कराने वाले नकल माफियाओ पर प्रभावी कार्यवाही करने के संबंध मे श्री अभिषेक सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0, उ0प्र0 लखनऊ, द्वारा एस0टी0एफ0 की विभिन्न इकाईयो/ टीमो को अभिसूचना सकंलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। इस सम्बन्ध में विनोद कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई वाराणसी/गोरखपुर के पर्यवेक्षण में पूर्वांचल के विभिन्न जनपदो के लिये गोरखपुर यूनिट द्वारा कई टीमें गठित कर अभिसूचना संकलन की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी तथा अभिसूचना तन्त्र को सक्रिय किया गया। अभिसूचना संकलन के दौरान पता चला कि जनपद बलिया के परानपुर इण्टर कॉलेज परानपुर थाना खेजुरी के प्रधानाध्यापक आदि द्वारा अपने यहॉ के छात्रो से भारी धन उगाही करके बाबा महेंद्र दास शहीद प्रवीण सिंह शिक्षण संस्थान छोटकी शेरिया थाना बांसडीह, बलिया के कमरो में बैठाकर कोचिंग संचालक शैलेश कुमार सिंह के माध्यम से सामुहिक रूप् से कापियॉ ं लिखवायी जा रही है।इस सम्बन्ध में उक्त सूचना पर विश्वास करते हुये दिनांक 25-02-2019 को निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में एस0टी0एफ0 टीम को उक्त स्थान पर रवाना किया गया। बलिया पहुॅचकर एस0टी0एफ0 टीम द्वारा प्राप्त सूचना को विकसित करने पर ज्ञात हुआ कि दिनांक 25-2-2019 को इण्टरमीडिएट गणित की होने वाली परीक्षा में बाबा महेंद्र दास शहीद प्रवीण सिंह शिक्षण संस्थान पर सामुहिक रूप से उत्तर पुस्तिकायें लिखवायी जा रही है। इस सूचना पर विश्वास कर एस0टी0एफ0 टीम द्वारा तहसीलदार बांसडीह एवं स्थानीय पुलिस से वार्ता कर टीम को साथ लेकर उक्त शिक्षण संस्थान की घेराबन्दी कर तलाशी ली गयी तो सूचना सही पायी गयी। स्कूल के दो कमरो में बेंच-टेबल पर बैठकर कुछ लोग (लड़के व लड़कियां) इण्टरमीडिएट परीक्षा उ0प्र0 की बोर्ड की कापियों मे गाइडों के माध्यम से उत्तर लिखते हुये एवं बोलकर लिखाते हुये पाये गये, जिसमें से अधिक भीड़ होने के कारण नौ-दस लोग भागने में सफल रहे तथा मौके पर 06 लोग जो कापियॉं लिख रहे थे एवं उनमें से एक जो लिखवा रहा था, पकडे गये, जिनसे पूंछताछ पर ज्ञात हुआ कि उक्त बरामद उत्तर पुस्तिकायें परानपुर इण्टर कॉलेज परानपुर थाना खेजुरी के प्रधानाध्यापक/केंद्र व्यवस्थापक वीरेंद्र शुक्ला, शशिकान्त शुक्ला एवं जितेन्द्र शुक्ला द्वारा दिया गया है, जो अभी परीक्षा प्रचलित होने के कारण परीक्षा केन्द्र पर ही मौजूद है और पकड़े जा सकते है। इस सूचना पर तत्काल परानपुर इण्टर कॉलेज पर दबिश दी गयी जहॉ पर केन्द्र व्यवस्थापक वीरेन्द्र शुक्ल एवं जितेन्द्र शुक्ल मौजूद मिले, जिन्हें गिरफ्तार करते हुये पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि उक्त उत्तर पुस्तिकायें उन्ही लोगो के द्वारा देकर अपने ही स्कूल के छात्रों का, जिनका कि परीक्षा केन्द्र अन्यत्र है, वहॉ पर अनुपस्थित कराकर लिखवाया जा रहा है, जिनको बाद में जमा करके भेजा जाता। इसी तरह से पूर्व में रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान एवं हिन्दी की उत्तर पुस्तिकायें संकलन केंद्र जी0आई0सी0 बलिया जमा की जा चुकी हैं। इस पर एस0टी0एफ0 टीम द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया को साथ मे लेकर संकलन केन्द्र जी0आई0सी0 बलिया और जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया कार्यालय के दस्तावेजो की जॉच की गयी तो पाया गया कि रसायन विज्ञान-49, भौतिक विज्ञान-52 एवं सामान्य हिन्दी-55 की अतिरिक्त रूप से जमा थी, जिनके परीक्षार्थी अनुपस्थित थे उनकी कापियो का
अनुक्रमांक चेक किया गया तो पाया गया कि इन कापियो को विधिक ढंग से वितरण किये बिना ही अवैध रूप से परानपुर इण्टर कॉलेज के सक्रिय गिरोह को प्रदान कर दी गयी। इन उत्तर पुस्तिकाओ के रख-रखाव के जिम्मेदार कस्टोडियन अमरनाथ यादव एवं जय नरायण को गिरफ्तार किया गया तथा एक अन्य व्यक्ति मु0 ताहिर राजकीय इण्टर कॉलेज, बलिया को वांछित किया गया। समस्त उत्तर पुस्तिकाएं, दस्तावेजो एवं एक मोबाइल को बरामद किया गया।उपरोक्त के संबंध में अभियुक्तगण से सामुहिक तथा व्यक्तिगत पूछताछ से पता चला कि परानपुर इण्टर कॉलेज परानपुर के प्रधानाध्यापक/क ेन्द्र व्यवस्थापक वीरेन्द्र शुक्ल अपने पुत्र शशिकान्त शुक्ला, जो भूगोल का अध्यापक है तथा एक अन्य अध्यापक जितेन्द्र शुक्ला तथा शैलेश आदि के माध्यम से एक गिरोह का संचालन करता है, जो यू0पी0 बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वालेे संबंधित
छात्रों से एक साजिश के तहत यू0पी0 बोर्ड परीक्षा का फार्म भरते समय ही जानबूझकर सुनियोजित ढंग से उनके फार्म में त्रुटि करा लेते थे, जिसके कारण प्रवेश पत्र अपूर्ण रह जाते थे। इन छात्रो को संबंधित परीक्षा केंद्रों से अनुपस्थित कराकर वितरण एवं संकलन केन्द्र के कस्टोडियन अमरनाथ यादव एवं जय नरायन यादव से प्राप्त कर कोचिंग संचालक शैलेश के माध्यम से उत्तर पुस्तिका बाबा महेंद्र दास शहीद प्रवीण सिंह शिक्षण संस्थान छोटकी शेरिया थाना बांसडीह बलिया में लिखवाते थे। उत्तर पुस्तिका लिखवाने की एवं सॉल्वरो की जिम्मेदारी शैलेश की होती थी, जिसके एवज में शैलेश को प्रति कापी पाँंच हजार रूपये दिये जाते थे। उत्तर पुस्तिका सॉल्वरो एवं परीक्षार्थियो के माध्यम से लिखवाने के उपरान्त इन कापियो को अपने ही परीक्षा केन्द्र परानपुर इण्टर कॉलेज के बण्डल में सील्ड कर संकलन केन्द्र पर भेज देते थे। सील्ड करने की कार्यवाही के उपरान्त बण्डलों के ऊपर विवरण अपने स्कूल के परीक्षार्थियो का ही लिखते थे, जबकि बण्डल के अन्दर अतिरिक्त कापियॉ भी रख देते थे, जिससे संकलन केन्द्र पर कोई शंका नही होती थी और कापियॉं मूल्यांकन केन्द्र पर पहुॅच जाती थी, जहॉ पर उनका मूल्यांकन होने के बाद फार्म सीसी-16 के माध्यम से उनके प्राप्तांक बोर्ड आफिस पहुंच जाते है और फिर उनका परीक्षाफल वहां से निकलवाते। उक्त सभी प्रबंधन मुख्य रूप से प्रधानाध्यापक वीरेन्द्र शुक्ला एवं इसका पुत्र शशिकान्त शुक्ला एवं परानपुर इण्टर कॉलेज का अध्यापक जितेन्द्र कुमार शुक्ला देखता है। केन्द्र पर आवंटित उत्तर पुस्तिका के अतिरिक्त उत्तर पुस्तिका जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से व्यवस्था करके शशिकान्त शुक्ला लाता है। प्रत्येक छात्र से प्रत्येक से प्रत्येक प्रश्नपत्र हेतु 20-20 हजार रूपये वसूला जाता है।इस सम्बन्ध में मु0अ0सं0 32/19 धारा 409/419/420 आई0पी0सी0 तथा 4/5/7/8/10 उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनो का निवारण) अधिनियम 1998 थाना बांसडीह, जनपद बलिया पर पंजीकृत कराकर अभियुक्तो को दाखिल किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है ।
उ0प्र0 माध्यमिक (बोर्ड) परीक्षा में सामूहिक नकल कराने वाले गिरोह के 10सदस्य गिरफ्तार
25 व 26 फरवरी 2019 को एस0टी0एफ0, उत्तर प्रदेश को उ0प्र0 माध्यमिक (बोर्ड) परीक्षा में अवैध वसूली करके सामुहिक रूप से उत्तर पुस्तिका लिखवाने वाले गिरोह के 10 सदस्यो को जनपद बलिया में गिरफ्तार करने मे उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरणः-1- वीरेन्द्र कुमार शुक्ला प्रधानाध्यापक परानपुर इण्टर कॉलेज बलिया पुत्र दामोदर शुक्ला, निवासी परानपुर, थाना खेजुरी, जनपद बलिया। 2- शैलेश कुमार सिंह पुत्र जयनाथ सिंह निवासी ग्राम छोटकी शेरिया थाना बांसडीह, बलिया (कोचिंग संचालक/साल्वर)3- अखिलेश चौहान पुत्र बजरंगी चौहान निवासी ग्राम इंदौर, थाना बांसडीहरोड, जनपद बलिया(साल्वर) 4- भोला चौहान पुत्र विमल चौहान निवासी ग्राम छोटकी शेरिया, थाना बांसडीह, जनपद बलिया (साल्वर) 5- हृदयानंद शाह पुत्र तारकेश्वर शाह निवासी ग्राम रामपुर, थाना बांसडीह रोड, जनपद बलिया(साल्वर) 6- राहुल वर्मा पुत्र हरिशंकर वर्मा निवासी ग्राम छोटकी शेरिया, थाना बांसडीह, जनपद बलिया (साल्वर) 7- अनितेश वर्मा पुत्र परमात्मा वर्मा ग्राम छोटकी शेरिया, थाना बांसडीह, जनपद बलिया (साल्वर) 8- जितेन्द्र कुमार पुत्र राजेन्द्र शुक्ला निवासी ग्राम परानपुर, थाना खेजुरी, जनपद बलिया (टीचर) 9- अमरनाथ यादव पुत्र रामदेव यादव सम्बद्ध कर्मचारी जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया (टीचर/जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से सम्बद्ध) 10- जय नरायन यादव पुत्र चन्द्रबली यादव सम्बद्ध कर्मचारी जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया(परिचारक)
बरामदगीः-1- इंटरमीडिएट गणित विषय की 38 अदद उत्तर पुस्तिका।
2- इण्टरमीडिएट रसायन विज्ञान की 49 अदद उत्तर पुस्तिका।
3- इण्टरमीडिएट भौतिक विज्ञान की 52 अदद उत्तर पुस्तिका।
4- इण्टरमीडिए सामान्य हिन्दी की 55 अदद उत्तर पुस्तिका।
5- इण्टरमीडिएट गणित की 04 अदद गाइड।
6- एक अदद मा ेबाइल फोन।7- अन्य संबंधित अभिलेख।
गिरफ्तारी का स्थान -1- बाबा महेंद्र दास शहीद प्रवीण सिंह शिक्षण संस्थान छोटकी शेरिया, थाना बांसडीह, जनपद बलिया।
2- परानपुर इण्टर कॉलेज परानपुर थाना, खेजुरी, जनपद बलिया।
3- संकलन केन्द्र जी0आई0सी0 बलिया।