Breaking News

बलिया : बच्चों को टीका लगाकर ए०सी०एम०ओ० ने किया जे०ई० अभियान का उद्घाटन

बच्चों को टीका लगाकर ए०सी०एम०ओ० ने किया जे०ई० अभियान का उद्घाटन 


बलिया, 25 फरवरी 2019 : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जापानी इन्सेफ्लाईटिस (जेई) टीकाकरण अभियान 25 फरवरी से 8 मार्च तक चलाया जाएगा। इस क्रम में जेई टीकाकरण अभियान की सफलता हेतु आज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, काजीपुरा में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ० विजय यादव ने बच्चों को टीका लगाकर अभियान का शुभारंभ किया ।
विशेष जेई टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 1 वर्ष से 15 वर्ष तक के उन सभी बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा जो किसी भी कारण से जेई टीकाकरण के अंतर्गत टीकाकरण से वंचित रह गए हैं| इस अभियान के अंतर्गत सभी उच्च जोखिम एरिया जैसे ईट भट्ठे ,झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले सभी बच्चों को विशेष ध्यान देते हुए उनका टीकाकरण किया जाएगा|
एसीएमओ डॉ० विजय यादव ने बताया कि इस अभियान के संचालन का मुख्य उद्देश बच्चों को संक्रामक रोगों एवं गंभीर बीमारियों से बचाना एवं जनसमुदाय को इन बीमारियों के बारे में प्रचार प्रसार के माध्यम से अवगत कराना है|           
जापानी बुखार के लक्षणों एवं बचाव के बारे में उन्होंने बताया कि जापानी इन्सेफेलाइटिस फैलाने वाले कुछ संभावित विषाणु जापानी इन्सेफेलाइटिस विषाणु, संक्रमण के पश्चात बीमारी का कोई विशेष इलाज नहीं है| लेकिन बीमारी का शुरू में ही पता चल जाने से उपचार जल्दी किया जाए तो ऐसी स्थिति में पीड़ित बच्चे या व्यक्ति की जान को बचायी जा सकता है ।

समय से टीकाकरण, साफ-सफाई से रहना, गंदे पानी के संपर्क में आने से बचना ही बीमारी के महत्वपूर्ण बचाव हैं| मच्छरों से बचाव, घरों के आसपास पानी न जमा होने देना| बच्चों को ताज़ा, बेहतर एवं संतुलित खान-पान देना| उन्होंने बताया कि बच्चों में यह रोग ज्यादा दिखने को मिलता है, ऐसे में कोशिश करें कि बच्चों को पूरे कपड़े ही पहनाएं ताकि उनका शरीर ढका रहे|                           
इस अवसर पर डव्लूएचओ के एस०एम०ओ० डॉ. अनूप सिंह, सहायक शोध अधिकारी रामहित, संचालनकर्ता अर्बन प्रभारी निलेश वर्मा एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य सदस्य मौजूद रहे ।