Breaking News

बलिया : अंतरप्रांतीय बैठक में कानून व्यवस्था पर हुई चर्चा में एडीजी वाराणसी ने दिए अहम टिप्स, प्रोजेक्टर के माध्यम से समझाया

अंतरप्रांतीय बैठक में कानून व्यवस्था पर हुई चर्चा

यूपी-बिहार बॉर्डर के जिलों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी हुए शामिल

एडीजी वाराणसी ने दिए अहम टिप्स, प्रोजेक्टर के माध्यम से समझाया






बलिया 25 फरवरी 2019: आगामी चुनाव के दृष्टिगत यूपी-बिहार के बॉर्डर के जिलों के उच्चाधिकारियों की बैठक कोरंटाडीह डाकबंगले में हुई। इसमें यूपी की ओर से एडीजी वाराणसी पीवी रामाशास्त्री, डीआईजी आज़मगढ़ मनोज तिवारी, डीएम बलिया भवानी सिंह खंगारौत व एसपी देवेंद्र दूबे थे। वहीं बिहार की ओर से डीआईजी शाहाबाद राकेश राठी, सिवान एसपी नवीन चंद्र झा, बक्सर एसपी उपेंद्र वर्मा, डीएसपी सतीश कुमार, एसडीपीओ सदर (सारण) अजय कुमार सिंह ने समेत बॉर्डर के जिलों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी थे।
बैठक में दोनों प्रदेशों की समस्याओं के साथ अपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने की तैयारी पर चर्चा की गई। प्रोजेक्टर के माध्यम से अपराधियों को कानून व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के तरीके समझाए गए। आने वाले चुनाव को सही तरीके से संपन्न कराने की हरसंभव प्रयास करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगी।
बैठक के बाद पत्रकारों के बातचीत में एडीजी रामशास्त्री ने बताया कि दोनों प्रांतों की मीटिंग का मुख्य उद्देश्य है अपराधियों पर नकेल कसना तथा अवैध रूप से शराब पर भी नियंत्रण लगाना। दोनों प्रांतों के अधिकारी समन्वय बनाकर अपराध पर नियंत्रण करने का प्रयास करें। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने कहा कि चुनाव को देखते हुए बॉर्डर पर तगड़ी निगहबानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी हैं। इससे पहले एसपी देवेंद्र नाथ ने सभी अधिकारियों को बुके देकर सम्मानित किया। इसके बाद एडीजी पीवी रामाशास्त्री और आजमगढ़ डीआईजी को गार्ड ऑफ ऑनर डाकबंगले पर दिया गया।