Breaking News

झांसी : नेतृत्व एवं अभिप्रेरण कार्यशाला में दी गयी शान्ति से चुनाव सम्पन्न कराने की टिप्स


 झांसी-दिनांक 27 फरवरी 2019 ।। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 को पूर्ण शुचिता और पारदर्शी व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु नेतृत्व एवं अभिप्रेरण कार्यशाला में जो भी जानकारी दी गयी, उसका सअक्षर अनुपालन करते हुए उसे अपने कार्यो में समाहित करे ताकि कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्व ढंग से पूर्ण हो सके। कार्यशाला के दौरान जो भी भ्रान्तियां हो उन्हे विशेषज्ञ द्वारा अवश्य दूर करा ले ताकि जब फील्ड में कार्य हेतु रवाना हो तो पूर्ण आत्म विश्वास रहे।उक्त उद्गार उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री बी.राम ने गांधी सभागार में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला लीडरशिप एण्ड मोटीवेशन के समापन सत्र में उपस्थित समस्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, पुलिस सभी नोडल/सह प्रभारी व सहायक निर्वाचन अधिकारियों के मध्य व्यक्त किये।नेतृत्व एवं अभिप्रेरण कार्यशाला में ई.सी.आई. की ओर से आयोजित एवं डेल कारनेगी कम्पनी की ओर से संचालित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक श्रीमती नूरजहां खान द्वारा नेतृत्व क्षमता में वृद्वि कैसे लाये, विषय में विभिन्न जानकारियां दी और बताया कि आगामी समय में होने वाले लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 में जो दायित्व दिए जाएगे उसका अनुपालन कैसे हो ताकि जो कार्य हो उनमें स्वच्छता व पारदार्शिता बनी रहे। प्रशिक्षक श्रीमती नूरजहां खान ने बताया कि लीडरशिप एण्ड मोटीवेशन (नेतृत्व एवं अभिप्रेरण) सम्बन्धी कार्यशाला में आगामी चुनावों में जिले के सभी विभागों को आपस में सामंजस्य बिठाते हुए विभिन्न टीमों में सहयोग करते हुए कार्य करने की आवश्यकता होगी। इसी आवश्यकता को देखते हुए कार्यशाला आयोजित की जा रही है। उन्होने कहा कि यदि हम अपने व्यवहार को दोस्ताना बनायेगे तो साथ कार्य करने वालों के प्रति आकृर्षित होगे और कार्य भी बेहतर होगा। यदि अपने टीम के सदस्यों की प्रशंसा करे तो भी कार्य में सुधार आयेगा और टीम भावना में बढोत्तरी होगी। हम अपनी सशक्त भाषा का प्रयोग करे तो गुणात्मक सुधार होगा। साथ ही अधीनस्थों द्वारा जो कार्य किया जा रहा है उस कार्य की तारीफ करेगे तो कर्मचारी का मनोबल बढेगा। उन्होने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि यदि हम कार्य आवंटन के दौरान यह सुनिश्चित करे कि जो उक्त कार्य बेहतर कर सकता है उसे ही दें तो निसंदेह कार्य अच्छा होगा और गुणात्मक भी रहेगा। उन्होने कार्यशाला में कार्यदक्षता में वृद्वि लाने हेतु नेतृत्व, टीम बिल्डिंग, समूह भावना का विकास, समुचित सम्प्रेषण, सहयोग, प्रशंसा एवं प्रतिपुष्टि, संघर्ष समाधान, कार्य संतुष्टि आदि विषय पर चर्चा की गयी।इस मौके पर एसडीएम टहरौली श्री अशोक कुमार, सीओ श्री संग्राम सिंह, डीआईओएस एन.के. पाण्डेय, सीटीओ सचिन दीक्षित, डीसी मनरेगा आर.के.लोधी, वित्त लेखा सुधीर कुमार जैन, एआरटीओ सिद्वार्थ यादव, अमरप्रीत सिंह, नवनीत सिंह सोलंकी, अश्वनी शुक्ला, बी.बी.लाल सहित अन्य भी उपस्थित रहे।