बलिया : बोरे में मिला कंकाल,क्षेत्र में फैली सनसनी
बोरे में मिला कंकाल,क्षेत्र में फैली सनसनी
शशि कुमार की रिपोर्ट
बलिया 27 फरवरी 2019 ।।
यूपी के बलिया जनपद के गड़वार थाना क्षेत्र में एक अज्ञात कंकाल के मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी । सूचना पर पहुंची पुलिस कंकाल को कब्जे में लेकर जाँच में जुटी है। पुलिस के अनुसार किस तरह का कंकाल है। जांच के बाद ही पता चलेगा।
बता दे कि सड़क किनारे गड्ढे में नर कंकाल के कुछ अंश पड़े है जो वहा के लोगो के लिए हैरान करने वाले है और कंकाल के बाकी हिस्से को पुलिस अपने साथ ले गयी । आप को बता दे कि ये पूरा मामल गड़वार थाना क्षेत्र में चिलकहर चट्टी, सड़क किनारे गड्ढे में एक बोरे से दुर्गन्ध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब बोरा खोला तो उस मे एक अज्ञात शव मिला जो पूरी तरह गल गया था ।इस कंकाल की अभी तक पहचान नही हो पाई है| हालाँकि पुलिस मौके पर पहुंचकर जाँच में जुट गई है। आनन फानन में पुलिस ने उक्त कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीण प्रत्यक्षदर्शी की माने तो नर कंकाल ही था। वहीं पुलिस भी जाँच की बात कर रही है।
बाइट -1 – ग्रामीण (प्रत्यक्षदर्शी)
2- विजयपाल सिंह (A.S.P. बलिया)


