Breaking News

मोदी को दिखाना होगा पराक्रम, हाफिज सईद-मसूद अजहर को 72 हूरों वाली जन्नत में पहुंचा देना चाहिए : रामदेव

मोदी को दिखाना होगा पराक्रम, हाफिज सईद-मसूद अजहर को 72 हूरों वाली जन्नत में पहुंचा देना चाहिए : रामदेव 

नईदिल्ली 25 फरवरी 2019 ।।

बाबा रामदेव ने एक बार फिर पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर अपना गुस्‍सा जाहिर करते हुए कहा है कि भारत को ऐसा देश बनना चाहिए जिसे पाकिस्तान आंख उठाकर भी ना देख पाए। उन्‍होंने कहा कि आतंकी हाफिज सईद और मसूद अजहर को दफ्न करना छोटा सा काम है।

रामदेव ने एबीपी न्यूज के खास कार्यक्रम में बयान देते हुए कहा, 'आने वाले 10-20 दिनों में आतंकी हाफिज सईद और आतंकी मसूद अजहर को 72 हूरों वाली जन्नत में पहुंचा देना चाहिए। बाबा रामदेव ने बयान दिया कि प्रधानमंत्री को पराक्रम दिखाना होगा, एक्शन होना चाहिए इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है।

पाकिस्‍तान के खिलाफ 10-20 दिन में बड़ा एक्शन होना चाहिए. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान सेना की कठपुतली है। पाकिस्तान के साथ-साथ अब चीन को भी सबक सिखाने की जरूरत है, इसके लिए चीन में बने उत्पादों का बहिष्‍कार करना होगा।