Breaking News

नईदिल्ली : ट्विटर के बाद अब फेसबुक, व्हाट्सऐप के अधिकारियों को किया तलब

ट्विटर के बाद अब फेसबुक, व्हाट्सऐप के अधिकारियों को किया तलब
ए कुमार की रिपोर्ट


नईदिल्ली 25 फरवरी 2019 ।।
सूचना तकनीक पर संसद की स्थायी समिति ने ट्विटर के बाद अब फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम जैसे दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के अधिकारियों को तलब किया है। उन्हें 6 मार्च को समिति के सामने अपना पक्ष रखने को कहा गया है। इससे पहले, समिति ने ट्विटर को कहा कि वह लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग का सहयोग करे।

आईटी पर संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने सोमवार को बताया कि समिति की ट्विटर के ग्लोबल वाइस प्रेजिडेंट (पब्लिक पॉलिसी) कोलिन क्रॉवेल और माइक्रों-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के दूसरे अधिकारियों के साथ करीब साढ़ें 3 घंटे लंबी बैठक हुई।

ठाकुर ने बताया कि ट्विटर के अधिकारियों को चुनाव आयोग के साथ 'और अधिक संपर्क' रखने और मुद्दों को 'रियल-टाइम' बेसिस पर हल करने को कहा गया है। ट्विटर के अधिकारियों को कहा गया है कि लोकसभा चुनाव में किसी भी तरह का कोई 'अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप' नहीं होना चाहिए।