Breaking News

बलिया : भीमपुरा के केंद्र व्यवस्थापक समेत 3 लोगो पर एफआईआर दर्ज ,9 कॉपियों के बाहर से लिखे जाने का आरोप ,प्रभावती इंटर कालेज का मामला

भीमपुरा के केंद्र व्यवस्थापक समेत 3 लोगो पर एफआईआर दर्ज ,9 कॉपियों के बाहर से लिखे जाने का आरोप ,प्रभावती इंटर कालेज का मामला

भीमपुरा बलिया 26 फरवरी 2019 ।। यूपी बोर्ड की परीक्षा में सोमवार की सायंकाल बलिया जिले के पर्यवेक्षक रामशरण सिंह ने पकड़ी भीमपुरा थाना क्षेत्र के प्रभावती बालिका इण्टर कालेज सरया डिहू भगत में बाहर से लिखी 9 उत्तर पुस्तिकाए। परीक्षा समाप्त होने के बाद 9 छात्राएं मुड़ी हुई कापियों को सीधी करते हुए मिली। सीसीटीवी में जांच की तो कुछ देर के लिए सीसीटीवी बन्द थी। बंद होने के पहले 9 छात्राये कुछ भी लिखते हुए नहीं देखी गयी। जबकि सीसीटीवी के पुनः चालू होने के बाद वो मुड़ी हुई कापियों को दुरुस्त करते हुए मिली। केंद्र व्यवस्थापक हरे कृष्ण यादव सहित 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज। निजी मुचलके पर हुए रिहा।