Breaking News

देवरिया :आयकर देने वाले पेंशनर को निवेश/बचत की सूचना देने की अंतिम तिथि 25 फरवरी



आयकर देने वाले पेंशनर को निवेश/बचत की सूचना देने की अंतिम तिथि 25 फरवरी
देवरिया 20 फरवरी 2019।। वरिष्ठ कोषाधिकारी कुलदीप सरोज ने कहा है कि कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले ऐसे पेंशनर्स जो आय कर की श्रेणी में आते है वे अपना वर्ष 2018-19 के निवेश/बचत की सूचना प्रत्येक दशा में 25 फरवरी तक निवेश के प्रपत्रो को हस्ताक्षरित कर संबंधित पटल सहायक को उपलब्ध करा दें, अन्यथा इसके उपरान्त उनका पेंशन का भुगतान रोक दिया जायेगा। उन्होने यह भी कहा है कि आयकर की श्रेणी में आने वाले पेंशनर्स जो किसी भी प्रकार का कोई निवेश/बचत न किये हो उससे वे अवगत करायेगें, अन्यथा सूचना के आभाव में उनका भी पेंशन बधित हो जायेगा।  उन्होने कहा कि माह फरवरी के पेंशन से ही आयकर की कटौती की जाती है। यदि उपरोक्त सूचना नही प्राप्त होगी, तो पेंशन का भुगतान बाधित होगा  तो इसके लिये संबंधित पेंशनर्स ही जिम्ेमदार होगें। इस लिये अवश्य ही 25 फरवरी तक अपेक्षित सूचना उपलब्ध करायें, जिससे कि माह फरवरी का पेंशन ससमय सुचारु रुप से दिया जाए।