झांसी : 15 फरवरी को एक घण्टे के कार्यक्रम में पीएम देंगे करोड़ो की लागत वाली परियोजनाओं की सौगात, प्रभारी मंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा
15 फरवरी को एक घण्टे के कार्यक्रम में पीएम देंगे करोड़ो की लागत वाली परियोजनाओं की सौगात, प्रभारी मंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा
झांसी12 फरवरी 2019 ।। मा0 प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम में आने वालो को असुविधा न हो, उन्हे सहज ही आमसभा स्थल तक पहुंचाये जाने की व्यवस्था हो। आमजन मानस को कोई दिक्कत न हो, यह अवश्य सुनिश्चित कर ले। पुलिस अधिक सक्रिय रहते हुए कार्य करे ताकि वाहनो से आने वालो को कार्यक्रम स्थल तक आने में कोई तकलीफ न हो। बाहर से आने वाले वाहनो की बेहतर पार्किंग व्यवस्था हो। 15 फरवरी 2019 को स्कूल/कालेज बंद नही होगे। एसपीजी के कन्ट्रोल में ही रहे सारी गतिविधियां पूर्ण की जाए। यह निर्देश जनपद मा0 प्रभारी मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘मोती सिंह’’ ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग उ0प्र0 लखनऊ ने विकास भवन सभागार में 15 फरवरी 2019 को मा0 प्रधानमंत्री की आमसभा सहित विभिन्न 14 परियोजनाओं के शिलान्यास/लोकापर्ण विषयक तैयारियों की समीक्षा करते हुए दिए। उन्होने कार्यक्रम की तैयारियों में जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से जानकारी ली। अब तक की तैयारियों पर उन्होने संतोष व्यक्त किया। उन्होने कहा कि आपसी समन्वय से ही कार्यक्रम सफल होगा। आप सभी का सहयोग मिले। कोई दिक्कत न हो। यह अवश्य सुनिश्चित कर ले।बैठक में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने बताया कि मा0 प्रधानमंत्री जी का कार्यक्रम प्राप्त हो गया है। मा0 प्रधानमंत्री 12.10 बजे ग्वालियर से ए.एफ.एस. हैलीपैड से 12.50 बजे झांसी भोजला मण्डी स्थित हैलीपैड पहुंचेगे। 12.55 बजे हैलीपैड से 13.00 बजे भोजला मण्डी आमसभा स्थल पर पहुंचेगे। 13.00 बजे से 14.00 बजे तक शिलान्यास/लोकापर्ण के साथ डिफेंस कारीडोर व रेल योजनाओं के मॉडल की प्रदर्शनी का अवलोकल व उद्बोधन कार्यक्रम होगा। 14.05 बजे कार्यक्रम स्थल से 14.10 बजे हैलीपैड व 14.15 बजे आप इटारसी हैलीपैड के लिए रवाना हो जाएगे।उन्होने कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में बताया कि एक घण्टे के कार्यक्रम में 14 परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकापर्ण की तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। डिफेंस कारीडोर व रेल से जुड़ी परियोजनाओं के मॉडल की प्रदर्शनी भी लगायी जा रही है, उसकी तैयारी कर ली गयी है। इसके साथ विभिन्न लाभकारी योजनाओं के लगभग 5 से 6 हजार लाभार्थी भी कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होगे। उन्होने बताया कि पेयजल हेतु पर्याप्त टैंकर की व्यवस्था पूर्ण कर ली व मोबाइल शौचालयों की भी उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गयी है।
कार्यक्रम स्थल पर सभी अधिकारी/कर्मचारी बिना पास उपस्थित नही होगे। यह भी सुनिश्चित किया गया।बैठक में एस.एस.पी. डॉ. ओ.पी. सिंह ने बताया कि हैलीपैड से लेकर आमसभा स्थल तक 5 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तैनात किया गया, इसके साथ ही 18 अपर पुलिस अधीक्षकों को भी लगाया जा रहा है जो पार्किंग से लेकर आमसभा तक तैनात रहेगे।इस मौके पर मण्डलायुक्त श्रीमती कुमुदलता श्रीवास्तव, डीआईडी श्री एस.एस.बघेल, मुख्य विकास अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया, एडीएम हरीशंकर, एडीएम नगेन्द्र शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट रामप्रकाश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।