Breaking News

असम : ज़हरीली शराब पीने से अब तक 140 की मौत, 300 अस्पताल में है भर्ती, मंत्री ने कहा- 'हर पल बढ़ रहे हैं मृतक'



ज़हरीली शराब पीने से अब तक 140 

की मौत, 300 अस्पताल में है भर्ती, मंत्री ने कहा- 'हर पल बढ़ रहे हैं मृतक'


सालमारा असम 24 फरवरी 2019 ।। असम सरकार ने सालमारा जहरीली शराब कांड में मृतकों के परिवार वालों के लिए दो लाख रुपये की और जो लोग अस्पताल में भर्ती हैं उनके लिए 50 पचास हज़ार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है ।

बता दे कि असम में ज़हरीली शराब पीने की वजह से मरने वालों की संख्या 140 हो गई है, जबकि 300 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना गुरुवार शाम की है जब सालमारा चाय बागान के मजूदरों ने वेतन मिलने के बाद एक दुकान से शराब खरीदी थी. शराब पीते ही चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई.