गोरखपुर : अब खाद, दवा, बिजली के बिल के लिए किसानों को किसी के आगे नही फैलाना पड़ेगा हाथ : प्रधानमंत्री मोदी
अब खाद, दवा, बिजली के बिल के लिए किसानों को किसी के आगे हाथ फैलाना नहीं पड़ेगा : प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का हुआ शुभारंभ
एक करोड़ एक लाख किसानों के खातों में योजना की पहली किस्त हुई ट्रांसफर
इस योजना के बारे में जानकर हमारे विरोधियों, महामिलावटी लोगों का चेहरा लटक गया था
ए कुमार की रिपोर्ट
गोरखपुर, 24 फरवरी 2019: आजादी के बाद से किसानों के हित के लिए सबसे बड़ी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का आज शुभारंभ हो गया है। गोरखपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को बड़ा तोहफा देने का साथ 9888 करोड़ की विभिन्न विकास की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जय जवान, जय किसान के नारे के साथ अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए मोदी जी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जय जवान और जय किसान के नारे को जमीन पर उतारने का काम आज हुआ है। उसी मंत्र को इतने साल बाद किसान के घर तक, किसान के खेत तक, किसान की जेब तक पहुंचाने का काम हो रहा है।
गोरखपुर, 24 फरवरी 2019: आजादी के बाद से किसानों के हित के लिए सबसे बड़ी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का आज शुभारंभ हो गया है। गोरखपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को बड़ा तोहफा देने का साथ 9888 करोड़ की विभिन्न विकास की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जय जवान, जय किसान के नारे के साथ अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए मोदी जी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जय जवान और जय किसान के नारे को जमीन पर उतारने का काम आज हुआ है। उसी मंत्र को इतने साल बाद किसान के घर तक, किसान के खेत तक, किसान की जेब तक पहुंचाने का काम हो रहा है।
अब खाद, दवा, बिजली के बिल के लिए किसानों को साहूकारों के आगे हाथ फैलाना नहीं पड़ेगा, शहर के एफसीआई मैदान में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन के खुले सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को बधाई देते हुए कहा। जनसभा में प्रधानमंत्री ने एक करोड एक लाख छह हजार आठ सौ अस्सी किसानों के खाते में सम्मान निधि की पहली किस्त के रूप में 2000 रुपये डिजिटली हस्तांतरित किए। उन्होंने कहा कि गोरखपुर की धरती पर हो रहे इस कार्यक्रम से देश के दो लाख कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए लाखों किसान भी जुड़ रहे हैं। यहां पर आज स्वास्थ्य, सड़क, रेल व रोजगार सहित हर क्षेत्र की योजनाओं का शुभारंभ हो रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों ने योजानाएं तो बहुत बनाईं लेकिन उनकी नीयत किसानों का भला करने की नहीं थी। इसलिए वह कभी सही फैसला नहीं ले सके। आज हमारा किसान पूरी तरह सक्षम हो, हम इसके लिए लगाकार प्रयासरत हैं। हम किसान को हर वह साधन-संसाधन देंगे जिसके चलते आने वाले साल 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाए। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि देश के 21 राज्यों के किसान इसमें शामिल हैं। इन किसानों के खाते में दो हजार रुपये स्थानांतरित हो चुके हैं। हर वर्ष 75 हजार करोड़ रुपये सीधा किसानों के खाते में पहुंचने वाले हें। देश के 12 करोड़ ऐसे किसान हैं जिनके पास पांच एकड़ या उससे कम भूमि है, इस योजना का सीधा लाभ पाएंगे। आज उसी कड़ी की पहली किस्त 2000 रुपये दिए जा रहे हैं। जिन्हें आज पहली किस्त नहीं मिली है, उन्हें कुछ सप्ताह में यह राशि मिल जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार सीधे आपके खाते में छह हजार रुपये ट्रांसफर करेगी। इसके लिए राज्य सरकारों को कुछ नहीं करना है बस ईमानदारी से किसानों की सही सूची बनानी है। हमारे पास जैसे ही सूची आएगी, हम पैसा ट्रांसफर कर देंगे। उन्होंने कहा कि कई राज्य सरकारों ने इसके लिए पहल कर दी है। कुछ अभी भी राज्य सरकारें हैं जो इसके लिए पहल नहीं कर रही हैं। मैं कहना चाहता हूं कि अगर आपने किसानों की सूची नहीं बनाई तो किसानों की बद-दुआएं आपकी राजनीति को तहस-नहस कर देंगी।
प्रधानमंत्री जी ने पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि पहले की सरकारों ने किसानों की बातें बहुत की और कागज पर योजनाएं भी बनाईं, लेकिन उनकी मंशा किसान का भला करने की नहीं थी। उनकी मंशा किसानों को परेशान करने की थी। उन्होंने किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया। हमने किसानों की छोटी-छोटी दिक्कतों पर ध्यान दिया और उन्हें दूर करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि मैं किसानों को सीधे मदद पहुंचाने के लिए किसान सम्मान निधि योजना को किसानों के चरणों में अर्पित करता हूं। इस योजना के बारे में जब हमने संसद में बताया तो हमारे विरोधियों का, महामिलावटी लोगों का चेहरा लटक गया था। उन्हें लगा कि सारे किसान मोदी-मोदी करने लगेंगे। यही डर था कि इन विरोधियों ने झूठ बोलना औऱ अफवाह फैलाना शुरू कर दिया। मोदी जी ने कहा कि किसान हितैषी सरकारें ही ऐसा फैसला ले सकती हैं। नामुमकिन को मुमकिन कर सकती हैं।
पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केरल, बेंगलुरु, पुत्तुर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के किसानों से बात की। इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं चाहता हूं कि पश्चिम बंगाल की सरकार भी जल्द से जल्द किसनों की सूची बनाए जिससे वहां के किसानों को भी किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल सके। पूर्वांचल के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। बीते साढे चार सालो में मोदी सरकार ने विकास के नए आयाम तय किए।
इस मौके पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह,केंद्रीय राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ल, सूर्य प्रताप शाही कैबिनेट मंत्री यूपी सरकार, यूपी बीजेपी अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय, सांसद कलराज मिश्रा ने भी सभा को संबोधित किया । इसके साथ ही बलिया के सांसद भरत सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।





