रसड़ा बलिया : फर्जी तरीके से शिक्षामित्र का वर्षो तक मानदेय आहरण करने के आरोप में उच्च प्राथमिक विद्यालय बस्ती ,रसड़ा की हेडमास्टर इंदिरा सिंह निलंबित बलिया एक्सप्रेस ने खोली थी पूरी राम कहानी
फर्जी तरीके से शिक्षामित्र का वर्षो तक मानदेय आहरण करने के आरोप में उच्च प्राथमिक विद्यालय बस्ती ,रसड़ा की हेडमास्टर इंदिरा सिंह निलंबित
बलिया एक्सप्रेस ने खोली थी पूरी राम कहानी
बलिया 26 फरवरी 2019 ।। प्राथमिक विद्यालय नम्बर 2 , रसड़ा में पूर्व में प्रधानाध्यापक पद पर रहते हुए बिना शिक्षामित्र की नियुक्ति के वर्षों तक शिक्षामित्र का मानदेय आहरण कर लाखो रुपए गबन करने वाली , वर्तमान में उच्च प्राथमिक विद्यालय बस्ती , रसड़ा की प्रधानाचार्य इंदिरा सिंह को आज बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष राय ने जांचोपरांत निलम्बित कर दिया है । यही नही वर्तमान तैनाती स्थल पर शौचालय निर्माण में भी मानक विहीन निर्माण के लिये भी इनको दोषी पाया गया है । बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को इनके आरोपो से सम्बंधित पपत्रो को प्राप्त कर इंदिरा सिंह को रिसीव कराने का भी आदेश दिया गया है । बता दे कि इस घोटाले को बलिया एक्सप्रेस ने शिक्षा मित्र घोटाला- हेडमास्टरनी ने शिक्षा मित्र को बना दिया रसोइयां , नामक शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था । सूत्रों की माने तो जिस रसोइयां ने शिक्षा मित्र पर अपनी नियुक्ति की बात कही है , उसके दांवे में भी बड़ा पेंच है ।