बलिया: 'मुन्नाभाई MBBS' का रीयल लाइफ रीमेक : "डॉक्टर गायब, दलाल ऑन ड्यूटी!"
बलिया: 'मुन्नाभाई MBBS' का रीयल लाइफ रीमेक : "डॉक्टर गायब, दलाल ऑन ड्यूटी!"
बलिया जिला अस्पताल में आजकल एक नई फिल्म चल रही है,
"डॉक्टर गायब, दलाल ऑन ड्यूटी!"
पिक्चर का सीन कुछ ऐसा है
हीरो (डॉ. संतोष चौधरी) का चेंबर खाली है, लेकिन विलेन (दलाल) वहां बैठकर पूरी स्क्रिप्ट लिख रहा है। मरीज आते हैं इलाज कराने, और यहाँ 'दलाल' उन्हें पर्चा थमाकर सीधा यमराज का टिकट काट रहा है!
फिल्म के मुख्य अंश
स्क्रीनप्ले
डॉक्टर साहब के केबिन में दलाल का धाकड़ दबदबा!
एक्शन
भाई साहब सिर्फ केबिन तक नहीं, वार्डों में राउंड भी मार रहे हैं और तो और, ऑपरेशन थिएटर में भी 'डायरेक्टर' बनकर घुसे हुए हैं!
सस्पेंस
हमारे आला अधिकारी इस फिल्म में 'मूकदर्शक' का रोल निभा रहे हैं, जिन्हें कुछ सुनाई नहीं देता और कुछ दिखाई नहीं देता।
फ़िल्म का क्लाइमेक्स
क्या बलिया का स्वास्थ्य विभाग किसी बड़े 'त्रासदी' (Tragedy) का इंतज़ार कर रहा है, या ये फिल्म सुपर फ्लॉप होने वाली है?
पब्लिक तो पूछ रही है
भाई, ये डॉक्टर साहब कौन सी 'लंबी छुट्टी' पर गए हैं कि दलाल को अपना 'होलोग्राम' बनाकर छोड़ दिया है?







