Breaking News

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की स्मृति में डा. सुषमा शेखर ने लगाया दूसरा स्वास्थ्य शिविर :रतसर के स्वास्थ्य शिविर में 1013 मरीजों का हुआ परीक्षण

 





बलिया।। पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चंद्रशेखर के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 'जननायक की स्मृति में जनसेवा का संकल्प' अभियान के तहत शनिवार को रतसर स्थित डीएस मेमोरियल डिग्री कॉलेज परिसर में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन उनकी पुत्रवधू एवं राज्यसभा सांसद नीरज शेखर की पत्नी डॉ. सुषमा शेखर के प्रयासों से किया गया, जिसमें विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने एक हजार से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराईं।


शिविर का उद्घाटन डॉ. सुषमा शेखर एवं राजेंद्र सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके अलावा कार्यक्रम से पूर्व सेनानी वृंदावन मिश्र की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया।


शिविर में सबसे पहले कुल 1013 लोगों ने पंजीकरण कराया। इन सभी मरीजों के लिए हड्डी रोग, बाल रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, हृदय रोग, सामान्य चिकित्सा तथा नेत्र रोग सहित विभिन्न विभागों के अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। यहां रक्त जांच, नेत्र जांच, हृदय जांच समेत अन्य आवश्यक जांचें भी निःशुल्क की गईं। जरूरतमंद मरीजों को चश्मों का भी वितरण किया गया तथा चिकित्सकीय सलाह के आधार पर मोतियाबिंद सहित अन्य नेत्र ऑपरेशन के लिए पंजीकरण भी किया गया। डॉ. सुषमा शेखर ने बताया कि अगले चरण में चयनित मरीजों के आंखों के ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क कराए जाएंगे।





इस अवसर पर डॉ. सुषमा शेखर ने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से ये स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फेफना विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनका कर्म और धर्म है तथा पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के सेवा भाव को आगे बढ़ाना ही उनका उद्देश्य है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अगला आयोजन 28 जून 2026 को पिपरा कला में किया जाएगा।


शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. करन सिंह चौहान, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीता सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अपूर्वा सिंह, डॉ. अंशू सिंह, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अविनाश पांडेय, फिजिशियन डॉ. नितिन सिंह, डॉ. डी.एन. सिंह, नेत्र सर्जन डॉ. निलेश, डॉ. विमल सहित सिंह एंड सिंह रिसर्च सेंटर, वाराणसी के चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का परीक्षण किया। इसके अलावा   मौके पर 70 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों का केन्द्र सरकार की बहुप्रतिक्षित योजना आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया। 


कार्यक्रम में राघवेंद्र सिंह, बंटी सिंह, मांधाता सिंह, उमेश सिंह, संयोजक मनीष सिंह, राकेश सिंह, संजय सिंह, कमलेश राम, रोशन सिंह,राजेश चौहान, मनीष सिंह मण्डल सोहाव, मुन्ना चौरसिया, अजय सिंह जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, सोनू सिंह, सिद्धार्थ शंकर सिंह, पिंटू गोंड, सूर्य प्रकाश सिंह, अविनाश सिंह, नवतेज, बिजुली यादव, सीताराम, अखिलेश चौहान, बब्बू सिंह, श्रीभगवान यादव, विवेकानंद सिंह, लालजी सिंह, नवतेज, सोनू शर्मा, शिवांश राय, अमित गिरी, सुनील सिंह, दरोगा सिंह, नथुनी सिंह, गुड्डू सिंह, राजन सिंह, डॉ. अनिल कुमार पांडेय, पंचानंद तिवारी, अंकित, ऋतिक राजभर, मंगल, आलोक सिंह, भुदेव पाण्डेय, हरेराम,रविन्द्र सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मदन राजभर व उपेन्द्र सिंह ने किया। डीएस मेमोरियल ग्रुप रतसर के निदेशक डॉ. प्रवीण सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।