Breaking News

मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन फेस 5.0 के तहत कार्यक्रम को दीप प्रज्वलित कर हुआ शुभारम्भ

 




शक्ति का दूसरा नाम नारी बलिया में मिशन शक्ति कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को मिली सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की सीख


बलिया।। मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन फेस 5.0 के तहत कार्यक्रम सोमवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में मुख्य अतिथि विधायिका केतकी सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।


परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों के सशक्तिकरण को लेकर प्रेरणादायक वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि जितनी महिलाएं शक्तिशाली बनेंगी, उतना ही समाज और देश सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि देश की लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और इसी प्रगति को निरंतर बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि नारी शक्ति आत्मनिर्भर बने। मिशन शक्ति अभियान का उल्लेख करते हुए उन्होंने छात्राओं और महिलाओं से आह्वान किया कि वे इस पहल से जुड़ें और लगातार आगे बढ़ते रहें। मातृशक्ति जब आगे बढ़ेगी तभी सच्चे अर्थों में नारी स्वावलंबन साकार होगा। उन्होंने बताया कि सरकार महिलाओं और बच्चों के हित में लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है ताकि समाज का हर वर्ग विकास के मार्ग पर चल सके। साथ ही मंत्री ने जीएसटी से संबंधित एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए कहा कि किताबों और कुछ जरूरी वस्तुओं पर जीएसटी शून्य कर दिया गया है, ताकि शिक्षा को और अधिक सुलभ और सस्ती बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह निर्णय विशेष रूप से विद्यार्थियों और शिक्षकों के हित में है। छात्राओं, महिलाओं और आम जनमानस ने मंत्री के विचारों का स्वागत किया और मिशन शक्ति अभियान को और अधिक मजबूती से अपनाने का संकल्प लिया।







मुख्य अतिथि बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने "मिशन शक्ति" अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि "शक्ति क्या है? शक्ति का दूसरा नाम ही महिला है।" प्रदेश भर में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान को लेकर उन्होंने छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। विधायिका ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने भविष्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विद्यालय आते हैं, ताकि एक दिन अपने माता-पिता और समाज का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने मिशन शक्ति के तहत सभी छात्र-छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 112 पर किसी भी आपात स्थिति में कॉल करने की सलाह दी और भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर कदम पर उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने समाज में महिलाओं की स्थिति पर बात करते हुए कहा, "नारी को कमजोर बनाने वाली कोई और नहीं बल्कि कई बार खुद घर की नारी ही होती है।" उन्होंने बच्चियों से मेहनत करने और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान करते हुए कहा कि अगर बेटियां मेहनत करेंगी तो दो-दो घरों का नाम रोशन करेंगी। विधायिका ने चारित्रिक मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि किसी व्यक्ति की औकात नहीं कि वह आपके चरित्र का प्रमाण पत्र दे सके। आप स्वयं अपने चरित्र को मजबूत बनाएं और सही रास्ते पर चलें। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा बच्चों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और सुझाव दिया कि छात्र-छात्राएं इन योजनाओं की जानकारी फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया माध्यमों से प्राप्त कर लाभ उठा सकते हैं।


जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में "मिशन शक्ति" अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कि उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर शुरू किया गया यह अभियान महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा को समर्पित है।

उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति को केवल एक योजना नहीं, बल्कि संकल्प और साकार करने का मिशन माना जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस अभियान के पाँच प्रमुख आयाम हैं नारी सुरक्षा, नारी सम्मान

नारी स्वावलंबन, नारी स्वास्थ्य, नारी सशक्तिकरण इन आयामों को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए जनपद मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायतों तक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। साथ ही प्रत्येक तहसील, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर अभियान के तहत रैलियां, जागरूकता गोष्ठियाँ और संवाद कार्यक्रम हो रहे हैं।उन्होंने बताया कि महिलाओं और छात्राओं की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, जो 24 घंटे सक्रिय रहते हैं। कोई भी महिला, बच्ची या परिवार किसी भी समस्या की स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर सकता है। उन्होंने ने सभी छात्र- छात्राओं, अभिभावकों और ग्रामवासियों से आग्रह किया कि वे मिशन शक्ति को केवल एक सरकारी कार्यक्रम न मानकर अपने सामाजिक दायित्व के रूप में अपनाएं और गांव-गांव तक नारी सशक्तिकरण का संदेश फैलाएं।


पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं और उपस्थित जनसमुदाय को मिशन शक्ति अभियान की मूल भावना से अवगत कराते हुए कहा कि "मिशन शक्ति का गठन वर्ष 2017 में किया गया था और इसके तीन मुख्य स्तंभ– सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन– नारी सशक्तिकरण की पूरी फिलॉसफी को दर्शाते हैं। उन्होंने महिला सुरक्षा केवल समाज की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हर घर से शुरू होती है। मेरा मानना है कि महिलाओं को सबसे अधिक सुरक्षा या असुरक्षा उनके घर में ही मिलती है, महिला उत्पीड़न से संबंधित समस्याओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि सभी थानों में महिला पुलिस अधिकारी मौजूद हैं जो महिलाओं की समस्याएं सुनने और समाधान देने के लिए तत्पर हैं। साथ ही उन्होंने 2014 में दिए गए “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” नारे और 2017 में लागू 'जीरो टॉलरेंस पॉलिसी' की याद दिलाई, जिसमें महिलाओं के प्रति होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बच्चों और युवाओं को संबोधित करते हुए नारी स्वावलंबन पर जोर दिया। उन्होंने कहा हर नारी को हर हाल में अपने पैरों पर खड़ा होना चाहिए। उन्होंने मिशन शक्ति को जन आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए इसे समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी बताया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सभी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112 (आपातकालीन सहायता), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (बाल सहायता हेल्पलाइन) आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने गूगल ऐप्स और सोशल मीडिया से होने वाले खतरों से सचेत रहने और साइबर सेफ्टी अपनाने की सलाह दी। ट्रैफिक नियमों का पालन करने पर भी बल दिया गया। विशेष रूप से, "हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की आदत जीवन की सुरक्षा है यह संदेश उन्होंने युवाओं को दिया। साथ ही राष्ट्रीय गान जन गण मन अधिनायक जय भारत भाग्य विधाता गायन कर कार्यक्रम को समापन किया गया। 


परिवहन मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित


परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मिशन शक्ति फेस 5.0 अभियान के अंतर्गत जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिसमें प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीमती रंजनी श्रीवास्तव, सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय परसिया रीता देवी, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय तिरनई खिजीरपुर श्वेता वर्मा, प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय गरया निर्मला गुप्ता, प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय अमृत पाली प्रतिमा उपाध्याय, शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यालय देवकली श्वेता सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती रिंकू सिंह, श्रीमती पूनम देवी, श्रीमती पुष्पा देवी, श्रीमती देवाती देवी, श्रीमती नीलम देवी, पुलिस विभाग के 05 महिला आरक्षी, स्वयं सहायता समूह के 05 महिलाये, नगर पालिका विभाग के पांच महिलाए, शिक्षा विभाग के चार महिलाए, महिला कल्याण विभाग के 05 महिलाए एवं जिला विद्यालय निरीक्षक विभाग के छः महिलाए आदि शामिल रही। साथ ही मिशन शक्ति पर आधारित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा गीत नाटक एवं संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। 

इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा,  सीडीओ ओजस्वी राज, महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।