एसएसटी कन्वर्जेंस चैलेंज कार्यक्रम में बच्चों ने प्रस्तुत किया एक से बढ़कर एक मॉडल्स व प्रोजेक्ट्स
बलिया।।आर्थिक गतिविधियों के संवर्धन हेतु प्रोजेक्ट्स, मॉडल्स, नवोन्मेषी प्रयोग अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज विश्व के देश विकास के प्रत्येक क्षेत्र में प्रतिस्पर्धात्मक रूप से गतिमान हैं। भारत अर्थव्यवस्था में संपूर्ण विश्व में चौथे पायदान पर है। जल्द यह तृतीय सोपान के निमित्त अग्रसर हैं।
इसी क्रम में अगरसंडा स्थित सनबीम स्कूल में एसएसटी कन्वर्जेंस चैलेंज स्पेक्ट्रम प्रोग्राम रखा गया। मुख्य अतिथि टीडी कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग के प्रोफेसर अनिल कुमार, सनबीम विद्यालय के निदेशक डॉ कुंवर अरुण सिंह व प्रधानाचार्या डॉ अर्पिता सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात के कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम को चार भागों में बांटा गया था। सिंफोनी, स्पार्क इकोनॉमिक्स, सिनर्जी ज्योग्राफी, यूथ पार्लियामेंट। आयोजित गतिविधियों में बच्चों ने प्रत्येक विभाग में एक से बढ़कर एक प्रतिभा का परिचय दिया। धार्मिक प्रतिकृतियों को भी प्रस्तुत किया। इकोनामिक क्विज के तहत बच्चों ने अपने प्रयोगों, मॉडल्स और प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया।
विद्यालय प्रशासन की ओर से मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करके हुए कहा कि आप लोग एसएसटी कैसे समझते हैं। उन्होंने इसकी तुलना सामान्य व्यंजनों में विशेष व्यंजन से की। इसे वे ऑफ़ लाइफ बताया। जीएस व जीके के अंतर को समझाया। उन्होंने कहा कि यह लेवल आफ अवेयरनेस है।
विद्यालय के निदेशक डॉ कुंवर अरुण सिंह ने बच्चों के परिश्रम की सराहना की व उन्हें नए-नए सिद्धांतों से प्रेरित होने के लिए कहा। कहा कि आप लोगों को अपने नवीन विचारों को जमीनी स्वरूप भी देना है। ताकि आगे चलकर इससे समाज बहुत बड़ा लाभ ले। अंत में सभी विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया।
कार्यक्रम में एडमिन संतोष कुमार चतुर्वेदी, ग्लोबल कोऑर्डिनेटर सहर बानो, कोऑर्डिनेटर पंकज सिंह, जयप्रकाश यादव, प्रशांत उपाध्याय, विभिन्न प्रभागों के इंचार्ज एवं मेन्टर मिथलेश पांडेय, बी एन तिवारी, नवचंद्र तिवारी, उपासना सिंह, कुणाल सिंह, अरुण पांडेय, नेहा तिवारी, नेहा श्रीवास्तव, सी बी पांडेय, शालिनी सिंह, शेमुषी विद्यापीठ की शिक्षिका पल्लवी सिंह आदि थे। सबका आभार हेडमिस्ट्रेस नीतू पांडेय ने किया। कार्यक्रमका संचालन विद्या व सृष्टि ने किया।