रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी जन्म स्मृति अभियान के तहत संगोष्ठी का आयोजन
बलिया। रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी जन्म स्मृति अभियान के तहत गुरुवार को संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें महारानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला।इस मौके पर कार्यकर्ताओं को अहिल्याबाई के आदर्शों का अनुसरण करने और संघर्षों को जानने की नसीहत दी गई। भाजपा जिला कार्यालय हनुमानगंज में आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने की। मुख्य अतिथि भाजपा की प्रदेश मंत्री शकुंतला चौहान रही। कार्यक्रम का शुभारंभ पं. दिनदयाल उपाध्याय व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
शकुंतला चौहान ने कहा कि अहिल्याबाई एक सामान्य परिवार में जन्मीं थीं। उनके जीवन का संघर्ष हम सबको जानना चाहिए।यह उनका तीन सौ वीं जयंती वर्ष है।कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कारिडोर में इनकी प्रतिमा स्थापित कराया है। रानी अहिल्याबाई द्वारा काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ तक अनेक मंदिरों का जिर्णोद्धार कराया गया।प्राचीनता और आधुनिकता का संगम जो उनके जीवन में था।आज देश उसे आदर्श मानकर आगे बढ़ रहा है। अहिल्याबाई एक आदर्श के रूप में सर्वपरिचित है। भारतीय नारिया उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर गौरव का अनुभव करती हैं।
उनके जयंती के अवसर पर 31 मई को प्रत्येक मण्डल में गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा ।उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी आमजन तक होनी चाहिए। आभार महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नितु पाण्डेय ने व्यक्त किया। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह व संचालन जिला मंत्री अरुण सिंह बन्टू ने किया ।इस मौके पर संजीव डम्पू, आलोक शुक्ला, प्रदीप सिंह,मनोरमा गुप्ता,अशोक यादव, कृष्णा पाण्डेय ,संतोष सिंह, नितेश मिश्रा,डा. धर्मेंद्र सिंह, श्वेता राय,स्मृति सिंह,राजीव मोहन चौधरी,अंजनी पाण्डेय,खरक बहादुर तिवारी ,सुरजीत सिंह,माधव प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे।