Breaking News

सुदखोरों की अवैध संपत्तियों पर चले बुलडोजर : साथी रामजी गुप्ता



 बलिया में व्यापारी आत्महत्या कांड में 12 लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज, बलिया के बड़े सुदखोर बनाये गये है आरोपी

मधुसूदन सिंह

बलिया।। व्यापारी नन्दलाल गुप्ता के आत्महत्या प्रकरण में अब व्यापारी नेता भी कूद पड़े है। व्यापारी नेता साथी रामजी गुप्ता ने सुदखोरों की संपत्तियों की जांच कराने और बुलडोजर चलाने की मांग की है। बता दे कि व्यापारी नन्दलाल गुप्ता आत्महत्या कांड में मृतक व्यापारी की पत्नी की तहरीर पर बलिया के 12 बड़े सुदखोरों और दो कानपुर के गन व्यापारियों के साथ ही 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिये प्रेरित करने, धोखाघड़ी, लेनदेन में धोखाघड़ी करने और जान से मारने की धमकी देने के लिये आईपीसी 306,420,406,506 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। सूच्य हो कि मृतक ने सुसाइड नोट में इन लोगों का नाम लिखा हुआ है।



बलिया के जिन बड़े सुदखोरो पर मुकदमा दर्ज हुआ है, उनकी संपत्तियों में एकाएक जो एक दशक के अंदर इजाफा हुआ है उसमे न जाने कितने नन्दलालों का खून मिला है, उसका खुलासा करना पुलिस के लिये बड़ी चुनौती है। व्यापारी नेता रामजी गुप्ता ने भी मांग की है कि क्या योगी जी इनके घरों पर बुलडोजर चलवाएंगे? कहा कि इनकी संपत्ति की जांच होनी बहुत जरुरी है। साथ ही साथी रामजी गुप्ता ने मांग की कि मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और 50 लाख की आर्थिक सहायता भी सरकार तत्काल देने की घोषणा करें।