सफ़ाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर का आयोजन
लालगंज (बलिया)।। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत सफाईमित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर का आयोजन बुधवार को विकास खण्ड मुरली छपरा के ड्वाकरा हाल में आयोजित किया गया ।
सफाई मित्रों के अहम योगदान को पहचानने व सम्मानित करने के साथ-साथ उन्हें स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग सोनबरसा के डाक्टरों की टीम द्वारा लगभग 70 सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया,
इस दौरान विकास खंड मुरली छपरा के एडीओ (पंचायत) अवधेश कुमार पाण्डेय ने समस्त सफाई-मित्रों को सम्मानित करते हुए कहा कि " सम्मान सफाई-मित्रों का, संकल्प स्वच्छ भारत का" इसी थीम के साथ आज समस्त सफाईमित्रों और उनके आश्रितों के लिए निवारक स्वास्थ्य जांच, स्क्रीनिंग तथा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया है ।
सम्मान पाकर गदगद सफाई मित्रों ने भी अपने एडीओ पंचायत अवधेश पाण्डेय,ब्लाक समन्वयक सुशील दुबे एवं डाक्टरों की टीम को माल्यार्पण कर सम्मानित किए।
इस सहायक विकास अधिकारी (पं) श्री अवधेश पाण्डेय, ब्लाक समन्वयक सुशील दुबे,रमेश कुमार, संतोष कुमार, सत्येन्द्र कुमार, सुशील कुमार,मुस्तफा,आदि सहित समस्त सफाईकर्मी मौजूद रहे।








