Breaking News

बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत ब्रिज कोर्स प्रशिक्षु अध्यापकों ने सौपा ज्ञापन






बलिया।।जनपद बलिया में कार्यरत 69000 शिक्षक भर्ती के बी. एड. योग्यता धारी शिक्षकों के 6 माह के ब्रिज कोर्स में पासिंग मार्क की बाध्यता हटाने एवं इसे केवल एक विभागीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण के रूप में पूर्ण करने के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया। ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट बलिया ने ग्रहण किया। इस ज्ञापन के माध्यम से बी. एड. शिक्षकों ने ब्रिज कोर्स की विसंगतियों यथा पासिंग मार्क की बाध्यता, स्कूल समयावधि में प्रशिक्षण कार्य,जनगणना, अध्यापन कार्य एवं अन्य विभागीय कार्यों के साथ तारतम्य न  बैठाकर ज़बरन इसकी बाध्यता से मुक्ति का आग्रह किया गया हैं। 

इसी क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया को भी एक ज्ञापन दिया गया। अधिकारी द्वय ने शासन तक इन माँगो के समर्थन में पत्र लिखने का आश्वासन दिया।

आज के इस ज्ञापन कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्व श्री संजीव कुमार सिंह,प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, अग्निवेश तिवारी, प्रवीण कुमार पांडेय, सिद्धार्थ सिंह, संकेश यादव, अभिषेक पांडेय,गरिमा श्रीवास्तव,रत्नप्रभा, प्रिया पासवान, सुनील सिंह,उदय चौहान,अमित मिश्रा, कोदई यादव,शाहिद जमाल,संतोष, भूपेन्द्र, धीरज,मृत्युंजय सिंह, अंजनी गुप्ता,अभिषेक,अरुण,शाहिद, विरेन्द्र ,राघवेन्द्र, एवं अन्य कार्यरत शिक्षक साथी उपस्थित रहे।