करणी सेना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने राजू सिंह के साथ पहुंच कर रसड़ा कोतवाली मे दी तहरीर, राजू सिंह को मिली है जान से मारने की धमकी
कार्यवाही न होने पर करणी सेना ने दी बलिया मे बड़े प्रदर्शन की चेतावनी
मधुसूदन सिंह
बलिया।। समीर कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह पुत्र लल्लन सिंह, पता हाल मुकाम ग्राम-सुल्तानीपुर, थाना-रसड़ा, जनपद-बलिया को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना की जानकारी होते ही करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सन्नी सिंह ने दल बल के साथ रसड़ा पहुंच कर प्रभारी निरीक्षक को लिखित तहरीर देकर आरोपियों पर मुकदमा पंजीकृत कर उनके ऊपर कठोर कार्यवाही की मांग की है। कहा कि ऐसा नहीं होने पर करणी सेना बलिया मे ऐसा प्रदर्शन करेगी कि पूरा देश देख लेगा।
रसड़ा पहुँचने से पहले ये लोग नगरा गये थे और वही मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास किये थे लेकिन थानाध्यक्ष नगरा ने घटना स्थल कोतवाली रसड़ा का क्षेत्र होने के कारण, रसड़ा मे मुकदमा लिखवाने की बात कही।
अपनी तहरीर मे समीर कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह पुत्र लल्लन सिंह, पता हाल मुकाम ग्राम-सुल्तानीपुर, थाना-रसड़ा, जनपद-बलिया ने कहा है कि प्रार्थी का एक घर ग्राम भिटकुना थाना नगरा जनपद बलिया मे भी स्थित है प्रार्थी के गाँव के पट्टीदारों से पुराना जमीनी विवाद चला आ रहा है दिनांक 12-12-2024 को प्रार्थी के ऊपर जान से मारने की नियत से 4 गोली मारी गयी थी, उपचार के चलते प्रार्थी की जान बच गई उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना रसड़ा पर मुकदमा पंजीकृत है एवं न्यायिक प्रक्रिया मा० न्यायालय में जारी है। उक्त मुकदमे के सभी अभियुक्त जमानत पर रिहा है एवं प्रार्थी की हत्या करने के लिए तरह-तरह के प्रयास कर रहे हैं। मुकदमा उपरोक्त के मुलजिमान द्वारा आपराधिक षड्यंत्र के तहत सोना सिंह पुत्र श्रीप्रकाश सिंह, सा0-नगरा द्वारा मो0 नं0- एवं सतीश सोनी पुत्र/पता अज्ञात द्वारा मो0 नं0-से आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों द्वारा दिनांक 21.10.26 को रात्रि जब प्रार्थी अपने भिटकुना स्थित घर पर था प्रार्थी के मो0 नं0-पर उपरोक्त दोनों नंबर से फोन करके जान से मारने की धमकी यह कहते हुए दिया कि _"तुमको और तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे, तुम्हे गोली मारने वाले तुम्हारे पट्टीदार हमारे भाई है बलिया जिले में दिखाई मत देना वरना तुम जहाँ दिखोगे वहीं गोली मार देंगे अबकी नहीं बचोगे"_ और भद्दी-भद्दी गालियाँ दी प्रार्थी की फोन की कॉल डिटेल व रिकॉर्डिंग सुरक्षित है, जो माँगने पर प्रस्तुत कर दी जायेगी। उपरोक्त दोनों फोन करने वाले अपराधी प्रार्थी के पट्टीदारों के कहने पर प्रार्थी की हत्या करने की पूरी मंशा बना रखे है। प्रार्थी को अपने व अपने परिवार के जान-माल का गम्भीर खतरा है जिससे पूरा परिवार भय व्याप्त है। करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सन्नी सिंह ने राजू सिंह के पूरे परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।








