Breaking News

डॉ. भूपेश कुमार सिंह को मिला दिल्ली में फिजियो रत्न अवार्ड




डॉ सुनील कुमार ओझा 

बलिया।।बेलहरी ग्राम सभा के प्रधानपति धरमपुरा निवासी समाज सेवी युवा दिलों के धड़कन डॉ भूपेश कुमार सिंह कोग्लोबल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में फिजियो रत्न अवार्ड से नवाजा गया। नई दिल्ली में पच्चीस दिसंबर को आयोजित समारोह में अपोलो हॉस्पिटल के जाने माने ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ  राजेश कुमार गुप्ता, ग्लोबल एसोसिशन के राष्ट्रीय सचिव डॉ नवनीत कृष्णा, महिला विंग अध्यक्ष डॉ पूजा वोहरा ,आयोजक सचिव डॉ मयंक पुष्कर, डॉ. प्रीतम ने संयुक्त रूप से डॉ. भूपेश कुमार सिंह को अवार्ड प्रदान किया।








यह अवार्ड सामाजिक कार्यों ,असहाय बच्चों और गरीब दिव्यांगों के निःशुल्क पुनर्वास एवं विशेष कार्य के लिए दिया गया।  इस उपलब्धि से क्षेत्रीय लोगो मे खुशी की लहर दौड़ गयी। साथ हीडॉ. शशि आनन्द, डॉ. श्रुति झा, डॉ.अनूप मिश्रा , डॉ. गुरिशा बजाज, डॉ. आकांक्षा, डॉ उत्सव राज तथा मित्रो में मनोज कुँवर, डॉ राजेश कुमार तिवारी, मंटू ओझा, शशि उपध्याय, सिंगेस्वर सिंह अभय शंकर ओझा ,तूफानी पाण्डेय एवं डॉ सुनील कुमार ओझा आदि ने अवार्ड मिलने पर डॉ. भूपेश सिंह को बधाई दी है।