Breaking News

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ ने किया तुलसी पूजन





बलिया।। ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ जनपद बलिया के तत्वाधान में तुलसी पूजन समारोह संगठन के कैंप कार्यालय आनंद नगर में मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों द्वारा मां तुलसी को नमन करते हुए सनातन संस्कृति पर चर्चा किया गया। कार्यक्रम में मदन मोहन मालवीय एवं अटल बिहारी वाजपेई के जयंती पर भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ से पधारे संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत तिवारी ने मां तुलसी को पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि हमारे सनातन संस्कृति मे तुलसी को देवी का दर्जा प्राप्त है। साथ ही साथ आयुर्वेद में तुलसी के पत्तों सहित संपूर्ण वृक्ष के महत्व को बताया गया है।









 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि संगठन हर साल 25 दिसंबर को तुलसी पूजन एवं मातृ पितृ दिवस के रूप में मनाता है जिसके अंतर्गत आज पूरे प्रदेश में सभी ब्राह्मण बंधुओं अपने अपने आवास पर तुलसी पूजन किया कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर मिश्र जिला अध्यक्ष रिंकू दुबे प्रदेश संरक्षक दयाशंकर तिवारी आजमगढ़ मंडल प्रभारी ओम प्रकाश पांडे जिला उपाध्यक्ष जीतेंद्र तिवारी सत्य प्रकाश ओझा सुधीर चौबे सत्येंद्र पांडे आदि ने संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव विष्णु कुमार मिश्र ने किया।