Breaking News

ConstitutionalRightOPS को ट्यूटर पर मिली शानदार व ऐतिहासिक सफलता, पूरे दिन करता रहा टॉप ट्रेंड



बलिया।।अटेवा ने संविधान दिवस पर चलाया  राष्ट्रव्यापी ट्विटर अभियान चलाया। शनिवार 26 नवंबर 2022 को संविधान दिवस के अवसर पर अटेवा/NMOPS द्वारा राष्ट्रव्यापी ट्विटर महाभियान #ConstitutionalRightOPS चलाया गया। यह अभियान  दोपहर 12 बजे से आरंभ के साथ ही टॉप ट्रेंड करने लगा और लगभग पूरे समय No.1 पर ट्रेंड करता रहा।  अटेवा बलिया के जिला संयोजक समीर कुमार पाण्डेय ने  आज के  शानदार ऐतिहासिक ट्वीटर महाभियान की व्यापक सफलता पर  जिला/ ब्लॉक कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों  एवं  अटेवियन्स साथियों का उनकी सक्रिय कर्मठता के लिए हार्दिक आभार प्रकट किया है।








अपने धन्यवाद संदेश में जिला संयोजक ने बताया कि देश भर में  हमने लगभग 04 लाख ट्वीट के साथ राष्ट्रीय/अंतराष्ट्रीय बिरादरी का ध्यान पुरानी पेंशन के मुद्दे की तरफ खींचा।बन्धु जी के नेतृत्व में यह एक आमूलचूल परिवर्तन की अलख का रास्ता बन रहा है।  आप सबकी सक्रियता व संघर्ष को सलाम ! आज के शानदार ऐतिहासिक ट्विटर अभियान के लिए आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।



बता दे कि अटेवा पुरानी पेंशन लागू कराने के लिये और इसकी तरफ ध्यान आकर्षित कराने के लिये नित नये नये तरीको से अपनी आवाज को बुलंद करता है। आज का ट्यूटर अभियान भी इसी अभियान का एक हिस्सा था जो ऐतिहासिक रूप से कामयाब रहा और इसको 320k बार ट्यूट किया गया।