Breaking News

पूर्व प्रधान का हत्यारा हुआ गिरफ्तार, पंचायत मे हत्यारें के भाई का पक्ष लेना पूर्व प्रधान को पड़ा महंगा



मधुसूदन सिंह 

सुखपुरा बलिया।। पूर्व प्रधान हृदय नारायण सिंह को पंचायत मे एक पक्ष का समर्थन करना और दूसरे पक्ष को परेशान कराना बहुत महंगा पड़ा और इनको इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।पिछले 15.11.2022 को  ग्राम भलुही में पूर्व प्रधान हृदयनारायण सिंह का अपने घर के बरामदे में सोते हुए रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से हत्या की घटना का आज पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर द्वारा खुलासा प्रेस वार्ता के माध्यम से कर दिया गया है।

बता दे कि हत्या के बाद मृतक के पुत्र इन्द्रपाल सिंह द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 214/22 धारा 302 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। मृतक हृदयनारायण सिंह के शव को थाना सुखपुरा पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया था। इस गम्भीर अपराधिक कृत्य के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के पर्यवेक्षण में 05 टीमों का गठन किया गया था ।





 विवेचना के दौरान मुन्ना राजभर पुत्र छोटक राजभर सा० भलुही थाना सुखपुरा जनपद बलिया का नाम प्रकाश में आया जिसकी गिरफ्तारी तथा आलाकत्ल की बरामदगी हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दिनांक 26/27.11.2022 की रात्रि में अभियुक्त मुन्ना राजभर उपरोक्त मे हत्या में प्रयुक्त दाव/चापड़ को साथ लेकर छिपाने के उद्देश्य से ग्राम भलुही से बधेवा रोड के रास्ते से होकर जाते समय प्र0नि0 मय हमराहियान ने बघेवा रोड पर स्थित नन्दकिशोर के ट्यूबवेल पर बने कमरे की आड़ में छिपकर  मोटर साईकिल से आते हुए अभियुक्त को नजदीक आने पर टार्च की रोशनी से उसे रोकने का इशारा किया गया तो वह पीछे मुड़कर भागने की कोशिश करते हुए तमंचे से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर करना शुरु कर दिया। आत्मरक्षार्थं पुलिस पार्टी द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही मे वह व्यक्ति जो अभियुक्त मुन्ना राजभर था,घायल हो गया। जिसको  हिरासत मे लेकर पुलिस ने उपचार हेतु शीघ्र जिला चिकित्सालय बलिया रवाना किया गया है।








             यह है जघन्य हत्या का कारण 

अभियुक्त मुन्ना राजभर उपरोक्त ने पूछताछ मे बताया कि मेरे तथा मेरे भाई दीनानाथ राजभर के बीच जमीन तथा पैसे सम्बन्धी विवाद चल रहा है। हम दोनो भाइयो के बीच उक्त विवाद सुलझाने हेतु कई बार पंचायत की गयी जिसमे पूर्व प्रधान हृदयनारायण सिंह मेरे भाई दीनानाथ का समर्थन करते थे तथा मेरा विवाद सुलझने नहीं दे रहे थे। जिससे मै काफी परेशान हो गया था।

 वर्ष 2019 मे मैने अपने साढू के भाई को मेरी पत्नी से छेड़छाड़ करने को लेकर चाकू मार दिया था जिसमे मेरे खिलाफ खेजुरी थाने मे मुकदमा लिखाया गया था। उस मामले मे भी पूर्व प्रधान हृदयनरायण द्वारा मेरे खिलाफ पैरवी कर मुझे जेल भेजवा दिया गया था। तथा वर्ष 2020 मे मेरे लड़के कृष्णा राजभर को भी चोरी के एक मुकदमे में पूर्व प्रधान हृदयनारायण ने जेल भेजवा दिया था। जिसके कारण मै पुर्व प्रधान हृदयनारायण सिहं से काफी प्रताड़ित था। और मेरे मन से उसके प्रति बहुत ज्यादा खुन्नस थी मुझे लगता था मेरी सभी समस्याओं का मूल कारण हृदयनाराण ही है। इसी कारण मै हथियार दांव/चापड लोहे का लिया तथा हृदयनारायण सिंह के घर पर जाकर देखा तो हृदयनाराण सिंह घर के बाहर बने बरामदे हृदयनाराण की हत्या करने की योजना बनायी। दिनांक 14/15.11 की रात्रि मे लगभग 12 बजे मैंने अपने घर से धारदार मे मच्छरदानी लगाकर सोते हुए मिला मैने अपने हाथ मे लिये दाव/चापड़ से पूर्व प्रधान हृदयनारायण सिंह के चेहरे एवं गर्दन पर तीन चार प्रहार कर उनकी हत्या कर दिया। इसके बाद मैने दाव/चापड़ को छिपा दिया था, तथा अपने पहने कपड़ो को जला दिया था।


               पंजीकृत अभियोग


1. मु0अ0सं0 62/19 धारा 307 भादवि थाना खेजुरी जनपद बलिया

2. मु0अ0स0 214/2022 धारा 302 भादवि0 व धारा बढोत्तरी 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सुखपुरा बलिया।

3. मु0अ0सं0 229/22 धारा 307 भादवि थाना सुखपुरा जनपद बलिया

4. मु0अ0सं0 230/22 धारा 3/25,5/27 आर्म्स एक्ट थाना सुखपुरा जनपद बलिया


                गिरफ्तार अभियुक्त


1. मुन्ना राजभर पुत्र छोटक राजभर उम्र करीब 45 वर्ष निवासी भलुही थाना सुखपुरा जनपद बलिया।


                          बरामदगी


1. आलाकत्ल 01 अदद दाव/चापड़ लोहे का

2. 01 अदद तमंचा नाजायज 315 बोर

3. 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर

4. 01 अदद मिस कारतूस 315 बोर

5.  मो0सा0 नं0 UP60M 2436 पैसन प्रो०


         गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह थाना सुखपुरा जनपद बलिया

2. उ0नि0  बांक बहादुर सिंह चौकी प्रभारी बसन्तपुर थाना सुखपुरा जनपद बलिया

3. कां० विनय कुमार थाना सुखपुरा जनपद बलिया

4. का0 विनोद सरोज थाना सुखपुरा जनपद बलिया 5. का0 परशुराम थाना सुखपुरा जनपद बलिया

6. का0 अभय सिंह थाना सुखपुरा जनपद बलिया

7. कां0 रोहित वर्मा थाना सुखपुरा जनपद बलिया